entertainment

Hanuman Ansh OTT Release: ओटीटी पर कब आएगी नीम करोली बाबा की 'हनुमान अंश'? प्रोड्यूसर ने बता दिया

September 23, 2026

Hanuman Ansh OTT Release: ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी कमाई से हर किसी को हैरान कर दिया है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म की शानदार कमाई के बाद अब फैंस यह जानना चाहते हैं कि नीम करोली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ OTT पर कब रिलीज होगी. अब फिल्म की प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने इसकी डिजिटल रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

रागिनी सोना ने बताया कि फिल्म को कई OTT प्लेटफॉर्म से ऑफर मिल रहे हैं. हालांकि, मेकर्स फिलहाल तुरंत किसी डील का ऐलान करने के मूड में नहीं हैं. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी अभी फिल्म को कुछ और समय तक सिनेमाघरों में चलने देना चाहते हैं, रागिनी ने कहा कि वह डायरेक्टर के फैसले का सम्मान करती हैं और सही समय आने पर OTT डील की घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: उदिति सिंह ने बताया क्यों करण वाही संग रिश्ते से खुश नहीं थे उनके माता-पिता

‘हनुमान अंश’ को मिल रहे हैं OTT ऑफर्स

रागिनी सोना ने SCREEN से बातचीत में बताया कि फिल्म के लिए OTT प्लेटफॉर्म्स की तरफ से कई ऑफर आए हैं. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि अभी 100 करोड़ रुपये का कोई ऑफर नहीं मिला है. प्रोड्यूसर ने कहा कि फिल्म की OTT डील की घोषणा जल्द की जाएगी, लेकिन अभी तुरंत इसका ऐलान नहीं होगा. उन्होंने बताया कि डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी फिलहाल थोड़ा और इंतजार करना चाहते हैं. रागिनी ने कहा कि वह उनके फैसले का सम्मान करेंगी, क्योंकि डायरेक्टर का मानना है कि फिल्म को अभी कुछ और समय तक थिएटर में चलना चाहिए.

थिएटर में देखना चाहती हैं प्रोड्यूसर

रागिनी सोना का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ का असली अनुभव बड़े पर्दे पर ही मिलता है. उन्होंने दर्शकों से फिल्म को थिएटर में देखने की अपील करते हुए कहा कि यह ऐसी फिल्म है जिसे सिनेमाघरों में देखना सबसे बेहतर रहेगा. उनके मुताबिक, फिल्म दर्शकों का पूरा ध्यान अपनी ओर खींचती है और लोग स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाते. रागिनी ने फिल्म देखने के बाद दर्शकों के भावुक होने का अनुभव भी शेयर किया. उन्होंने बताया कि कुछ दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद चप्पल तक उतारकर हाथ जोड़कर बैठे रहे. हालांकि फिल्म को आखिरकार OTT पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन फिलहाल मेकर्स का ध्यान इसकी थिएटर रिलीज को ज्यादा से ज्यादा समय तक बनाए रखने पर है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button