world-news

Hanuman Ansh Box Office: छठे हफ्ते में भी नहीं थमी रफ्तार, दुनियाभर में 300 करोड़ पार पहुंची 'हनुमान अंश' - Haribhoomi

September 17, 2026

आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार कमाई कर रही है। रिलीज के 41वें दिन फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Hanuman Ansh Box Office Collection

'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • Published: 17 Sep 2026, 03:02 PM IST
  • Last Updated: 17 Sep 2026, 03:02 PM IST

Hanuman Ansh Box Office: फिल्म ‘हनुमान अंश’ इस वक्त हर तरफ छाई हुई। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है, जिसके साथ ही बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 41 दिन बाद फिल्म ने दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। गौर करने की बात है कि ये फिल्म केवल 2 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई थी।

आध्यात्मिक कहानी पर बनी इस फिल्म की कमाई छठे हफ्ते में भी जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 300.25 करोड़ रुपये हो गया है।

41वें दिन भारत में कितनी हुई कमाई?

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ ने बुधवार को भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले मंगलवार को फिल्म ने 8.25 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • 41 दिनों की कमाई के बाद फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 237.13 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 280 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

🔥 #HanumanAnsh continues its remarkable run!

The film crosses the ₹300 Cr worldwide mark on Day 41 after earning ₹6 Cr India net. It also remains India's top-selling movie, with over 1.22 lakh BookMyShow tickets sold in the last 24 hours. 🎟️https://t.co/FhgsSMS9vD

— Sacnilk Entertainment (@SacnilkEntmt) September 17, 2026

शुरुआत में कम हो गई थीं फिल्म की स्क्रीन्स
‘हनुमान अंश’ के लिए बॉक्स ऑफिस सफर की शुरुआत बहुत आसान नहीं रही। फिल्म की रिलीज के बाद ‘बंटवारा 1947’ और ‘आवारापन 2’ जैसी फिल्मों के सिनेमाघरों में आने से इसका स्क्रीन काउंट काफी कम हो गया था। एक समय फिल्म महज 25 स्क्रीन्स पर सिमट गई थी।

हालांकि, ‘बंटवारा 1947’ के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं करने के बाद ‘हनुमान अंश’ को धीरे-धीरे दोबारा ज्यादा स्क्रीन मिलने लगीं। इसके साथ ही दर्शकों की दिलचस्पी भी बढ़ी और सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए भीड़ नजर आने लगी।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन और लेखन में बनी ‘हनुमान अंश’ उत्तराखंड के प्रसिद्ध संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित आध्यात्मिक कहानी है। फिल्म में उनके शुरुआती जीवन और आध्यात्मिक यात्रा को सिनेमाई अंदाज में पेश किया गया है।

कहानी लक्ष्मी नारायण नाम के एक युवा से शुरू होती है, जो अपनी मां को खोने के बाद जीवन और ईश्वर से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने निकल पड़ता है। उत्तर भारत की यात्रा के दौरान उसकी यह तलाश धीरे-धीरे उसे आध्यात्मिक परिवर्तन की ओर ले जाती है और आगे चलकर वही नीम करोली बाबा के रूप में पहचाने जाते हैं।

बेहद कम बजट में बनी फिल्म
‘हनुमान अंश’ की खास बात यह भी है कि इसे महज 1.75 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है। फिल्म में शोभिनव सत्य मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भागवंदास पटेल भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।