Gwalior Student Suicide: मध्यप्रदेश के ग्वालियर से मोबाइल एडिक्शन को लेकर सुसाइड का मामला सामने आया है। शहरे के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के आदित्यपुरम में देर रात मोबाइल चलाने से मना करने पर एक युवती ने सुसाइड कर लिया। बताते हैं, रात को मां द्वारा डांटकर मोबाइल छीनने से नाराज बेटी ने कमरे में जाकर साड़ी का फंदा लगा लिया।
शनिवार, 22 अगस्त की सुबह जब मां मोबाइल लौटाने कमरे में पहुंची तो बेटी फंदे पर लटकी मिली। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मां ने मोबाइल छीनकर डांटा था
राज एन्क्लेव (वैष्णोधाम, आदित्यपुरम) के रहने वाले भुवनेश यादव की 28 साल की बेटी महिमा यादव पढ़ाई करती थी। शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 10:45 बजे महिमा मोबाइल चला रही थी। देर रात तक स्क्रीन पर व्यस्त देख मां प्रेमलता ने उसे फोन बंद करने को कहा। कुछ देर बाद मां दोबारा कमरे में पहुंची तो महिमा को फिर मोबाइल चलाते देखा। इस पर मां ने उसे डाट लगाई और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बेटी नाराजगी जताते हुए सोने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/08/22/gwalior-student-suicide-2026-08-22-16-35-46.jpg)
सुबह फंदे पर लटकी मिली बेटी
शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे मां की नींद खुली और वह बेटी का मोबाइल लौटाने उसके कमरे में गईं तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गईं। महिमा साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। मां के शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और तुरंत फंदा काटकर उसे नीचे उतारा।
उस वक्त महिमा की सांसें चल रही थीं। तत्काल परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों के भरपूर प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका और परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया गया।
पीएम के बाद शव परिजन को सौंपा
महाराजपुरा थाना टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
ये खबर भी पढ़ें: MP Samvida Employees: मध्यप्रदेश में 2.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा ग्रेच्युटी-अनुकंपा नियुक्ति का लाभ, संगठन बोले- 3 साल हो गए, कब तक इंतजार ?
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: TET Exam: शिक्षकों के पास 31 अगस्त तक का समय, सुप्रीम कोर्ट ने तय की डेडलाइन, नौकरी और प्रमोशन पर पड़ सकता है असर, जानें डिटेल
लेखक