Home›Madhya Pradesh›Gwalior›Gwalior Bangladeshi Girls News: GRP Caught 4 Girls before sale in Jammu kashmir
Gwalior Bangladeshi Girls News: म्यांमार से युवतियों को लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचने की थी तैयारी, अवैध तरीके से होती थी भारत में एंट्री, जानिए क्या होता था लड़कियों के साथ

Gwalior Bangladeshi Girls News: म्यांमार से युवतियों को लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचने की थी तैयारी, अवैध तरीके से होती थी भारत में एंट्री, जानिए क्या होता था लड़कियों के साथ / Image: IBC24 Original
Deepak Dilliwar
Published: 06 Oct 2026 | 3:16 pmModified: 06 Oct 2026 | 3:16 pm
HIGHLIGHTS
- युवतियों की कथित खरीद-फरोख्त करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़
- जम्मू-कश्मीर में शादी के नाम पर बेचने की तैयारी का आरोप
- भाषा की समस्या के कारण पूछताछ में ट्रांसलेटर की मदद ली जा रही
ग्वालियर: Gwalior Bangladeshi Girls News मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीआपी की टीम ने युवतियों के खरीद फरोख्त करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह का भांडाफोड़ किया है। बताया जा रहा है कि युवतियों को बांग्लादेश से लाकर जम्मू-कश्मीर में बेचने की तैयारी थी। गिरोह के लोग दो युवतियों को पहले ही जम्मू-कश्मीर में बेच चुके थे और अब चार युवतियों का सौदा करने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही जीआरपी की टीम ने उन्हें धर दाबोचा। फिलहाल मामले में जीआरपी की टीम पूछताछ कर रही है, लेकिन भाषाई समस्याओं के चलते गूगल ट्रांसलेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, इंटेलिजेंस ब्यूरो और केंद्रीय एजेंसियों की चार टीम भी ग्वालियर पहुंची है।
म्यांमार की 4 लड़कियों को बेचने की थी तैयारी
Gwalior Bangladeshi Girls News मामले को लेकर ग्वालियर जीआरपी की टीआई दीपशिखा तोमर ने बताया कि पकड़ी गई लड़कियां म्यांमार की रहने वाली हैं और उन्हें बांग्लादेश के कॉक्स बाजार से भारत लाया जा रहा था। युवतियों को नदी और पहाड़ी रास्तों से भारत में लाया गया और जम्मू-कश्मीर ले जाया जा रहा था। युवतियों की तस्करी को लेकर जीआपी टीआई ने बताया कि शादी के नाम पर उन्हें लाया जा रहा था और पहले ही दो युवतियों का सौदा किया जा चुका है।
शादी के नाम पर होती थी तस्करी
मिली जानकारी के अनुसार जीआरपी कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि स्वर्णजयंती एक्सप्रेस के जनरल कोच में सवार एक व्यक्ति अपने साथी के साथ मिलकर म्यांमार और बांग्लादेश से लड़कियां लाकर भारत में उनकी शादी कराता है। सूचना के बाद जीआरपी थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ ट्रेन में पहुंचीं और हुलिए के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुबीन बताया, जो मूल रूप से म्यांमार का रहने वाला है और पिछले करीब चार साल से हैदराबाद में रह रहा था। उसके पास से शरणार्थी कार्ड भी मिला है।
बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर से चलता था रैकेट
मुबीन ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने साथी मो हसन के साथ मिलकर बांग्लादेश से लड़कियां लाकर जम्मू में शादी कराने का काम करता है। उसकी निशानदेही पर अलीगढ़ में दबिश देकर दूसरे आरोपी मोहम्मद हसन को पकड़ा गया, जिसके पास से चार लड़कियां मिलीं। ये सभी बांग्लादेश के कुतुपालम शरणार्थी शिविर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
ये भी पढ़ें
- Kannauj Viral News: अचानक लापता हुआ घर का सबसे प्यारा सदस्य, ढूंढने के लिए परिवार ने अपनाया अनोखा तरीका, सुराग देने वाले के लिए रखा इतने हजार रुपए का इनाम
- DSSSB Vacancy 2026: DSSSB ने खोले बंपर भर्ती के दरवाजे, कौन कर सकता है आवेदन, कितनी होगी फीस और कैसे भरें फॉर्म? जानें सबकुछ यहां
- Ambikapur Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत
हमसे जुड़ें
Deepak Dilliwar
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...
Web Title: Gwalior Bangladeshi Girls News: GRP Caught 4 Girls before sale in Jammu kashmir