entertainment

'सुरों के सरताज' Gurdas Maan की खूबसूरत आवाज से खिल उठेगा दिल्ली, कब और कहां होगा कॉन्सर्ट? - gurdas maan delhi concert will held in bharat mandapam on 3rd october 2026 check it out

October 1, 2026

पंजाबी गायक गुरदास मान (Gurdas Maan Concert) का दिल्ली में कॉन्सर्ट होने वाला है। जानिए यह कॉन्सर्ट कब और कहां होगा।

गुरदास मान का दिल्ली में होगा कॉन्सर्ट

गुरदास मान का दिल्ली में होगा कॉन्सर्ट

HighLights

  1. दिल्ली में गुरदास मान के कॉन्सर्ट का आयोजन

  2. एंजेल एंटरटेनमेंट कर रही है कॉन्सर्ट का आयोजन

  3. पंजाबी लोकसंगीत और गुरदास की आवाज से सजेगा दिल्ली

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, संवेदनाओं और मनुष्यों की भावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति का भी माध्यम हैं।

इसी संगीत परंपरा को जीवंत करते हुए पंजाबी लोकसंगीत के प्रसिद्ध गायक, गीतकार एवं अभिनेता गुरदास मान (Gurdas Maan) 3 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित भारत मंडपम में अपनी सुमधुर प्रस्तुति देंगे।

चार दशक से आवाज का जादू चला रहे गुरदास मान

एंजेल एंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित यह भव्य संगीतमय शाम, संस्कृति और संवेदनाओं का अनुपम संगम होगी। पंजाबी लोकसंगीत की आत्मा को अपनी गायन शैली में संजोने वाले गुरदास मान ने चार दशकों से अधिक अपने संगीत के सफर में विशिष्ट पहचान स्थापित की है।

दिल्ली में गूंजेंगे गुरदास के कल्ट गाने

‘दिल दा मामला है’, ‘छल्ला’ और ‘अपना पंजाब होवे’ जैसी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने प्रेम, लोकजीवन और मनुष्यों के आंतरिक भावनाओ को स्वर प्रदान किया है। इस विशेष आयोजन में उनकी लोकप्रिय रचनाओं के साथ आकर्षक मंच-सज्जा, उत्कृष्ट ध्वनि व्यवस्था और मनोहारी प्रकाश संयोजन दर्शकों को अविस्मरणीय सांगीतिक अनुभूति प्रदान करेंगे।

लोकसंगीत को प्रोत्साहित करेंगे गुरदास

आयोजक संस्था एंजल एंटरटेनमेंट (Angel Entertainment) सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों के माध्यम से कला और कलाकारों को एक अच्छा मंच प्रदान करने की दिशा में प्रयासरत है। इस आयोजन का उद्देश्य संगीतप्रेमियों को एक सूत्र में पिरोते हुए भारतीय लोकसंगीत की समृद्ध विरासत को प्रोत्साहित करना है।

Gurdas Maan

आयोजन के सफल क्रियान्वयन में क्रू मैट्रिक्स (Crew Matrix) की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। यह संगीतमय संध्या केवल एक प्रस्तुति नहीं, बल्कि सुरों के माध्यम से संस्कृति, स्मृतियों और संवेदनाओं से साक्षात्कार का विशिष्ट अवसर होगी।

कब और कहां होगा गुरदास मान का कॉन्सर्ट?

गुरदास मान का कॉन्सर्ट दिल्ली में कब और कहां होगा? इसकी पूरी डिटेल यहां है...

कार्यक्रम स्थल: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली

तारीख: 3 अक्टूबर 2026

आयोजक: एंजेल एंटरटेनमेंट

यह भी पढ़ें- टीवी की दुनिया से सिनेमा के शिखर तक, 'लेडी सुपरस्टार' Yami Gautam की राष्ट्रीय सम्मान जीतने की अनकही उड़ान

यह भी पढ़ें- JFF 2026: कृष्णावतारम पार्ट वन देख भक्ति में डूबे दर्शक, आगरा में युवा बोले...खास था अनुभव