Published: Wednesday, July 15, 2026, 9:20 [IST]
Govinda Wife Sunita Ahuja: हिंदी सिनेमा के पॉपुलर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा मीडिया से लेकर यूट्यूब व्लॉग तक में पति के साथ अपने रिश्ते को लेकर बयानबाजी करती रहती हैं। सुनीता आहूजा को उनकी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए काफी पसंद किया जाता है लेकिन हाल ही में जब वह 'लॉक अप 2' में नजर आईं, तो उन्होंने शो में खूब गालियां दीं।
सुनीता आहूजा ने शो में खुलेआम दीं गालियां
शो में सुनीता आहूजा का ये नया रूप दर्शकों और फैंस को देखने को मिला, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। ये पहली बार था, जब लोगों ने गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को खुलेआम बात-बात पर गालियां देते हुए देखा। इसके लिए सुनीता की खूब आलोचना भी हुई। गोविंदा ने भी 'लॉक अप 2' में आने पर खुलासा किया था कि दोस्त उन्हें सुनीता की सिर्फ गालियां देने वाली रील्स ही भेज रहे थे। अब सुनीता आहूजा ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।
गालियां देने वाली बात पर सुनीता का जोरदार बयान
आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने 'लॉक अप 2' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया था, पर हाल ही वह शो से बाहर हो गई हैं। सुनीता ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया है कि अपमानित किए जाने या फिर उकसाए जाने पर वह चुप रहने के बजाय अपने लिए आवाज उठाने में क्यों यकीन रखती है। क्यों वह अन्याय सहने वाली महिला नहीं हैं, क्यों उन्हें चुप रहना पसंद नहीं है।
सुनीता आहूजा ने कहा- मुझे बेवकूफ मत समझना
सुनीता आहूजा ने कहा- मुझे एक बात बताइए, अगर आपको कोई सामने से आकर गाली देगा तो आप क्या बोलोगे कि भैया आपने एक दिया मुझे, आपको दो देता हूं? इतनी तो बेवकूफ नहीं हूं ना मैं। अगर आपको कोई उंगली करेगा तो आप क्या बोलेंगे- भैया और कर लो? नहीं ना, बिल्कुल नहीं।
'मैं उन औरतों में से नहीं जो बर्दाश्त करके बैठी रहे'
-सुनीता आहूजा ने आगे कहा- मैं नहीं मानती कि महिलाओं को चुपचाप अपमान या कठिनाई सहने का दबाव महसूस करना चाहिए। हर महिला को सबसे पहले खुद को प्रायोरिटी देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर बोलने का हक भी रखना चाहिए।
-सुनीता आहूजा ने कहा- मैं उन औरतों में से नहीं हूं कि सब चीज बर्दाश्त करके बैठी रहूं और मैं इसलिए सब औरतों को यही बोलती हूं कि भैया अपनी जिंदगी जियो और अपने लिए जियो। क्या गलत बोलती हूं और कौन सी औरत गाली नहीं देती है, आप मुझे ये बताओ?
इस कारण के चलते 'लॉक अप 2' से बाहर हुईं सुनीता
-आपको बता दें कि सुनीता आहूजा ने 'लॉक अप 2' से अपने हेल्थ इशूज के कारण एक्जिट लिया है। सुनीता ने शो के मेकर्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा था कि उनका डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है। वह मेनोपॉज से गुजर रही हैं। इसकी वजह से उन्हें सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ भी हो रही है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों के चलते ही मेकर्स ने सुनीता की बात मान ली और उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया है।
-हालांकि सुनीता आहूजा जितने भी दिन 'लॉक अप 2' में रहीं, उन्होंने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। उन्होंने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और उनके साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। सुनीता ने कहा था कि वह अब अपने बच्चों के लिए जीती हैं और गोविंदा से मूव-ऑन कर चुकी हैं लेकिन जब शिल्पा शिंदे ने गोविंदा के बारे में दिए सुनीता के बयान पर उंगली उठाई थी, तो दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी।