Government Employees Promotion News 2026: लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राजस्व विभाग में 455 लेखपालों को पदोन्नति दी है। इन सभी को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर प्रमोट किया गया है। यह पदोन्नति वर्ष 2025-26 के लिए की गई है। पदोन्नत कर्मचारियों की नई तैनाती के आदेश जल्द जारी किए जाएंगे।
सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल
ऑनलाइन पूरी हुई पदोन्नति प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद ने विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की है। राजस्व परिषद के अध्यक्ष बीएल मीणा ने बताया कि सभी कर्मचारियों के सेवा रिकॉर्ड और निर्धारित पात्रता मानकों के आधार पर उनका मूल्यांकन किया गया।
मूल्यांकन के बाद 455 लेखपालों को पदोन्नति के लिए योग्य पाया गया। इसके बाद उन्हें राजस्व निरीक्षक के पद पर प्रमोट करने का निर्णय लिया गया।
जल्द मिलेगी नई तैनाती
Government Employees Promotion News 2026: पदोन्नति के बाद अब संबंधित कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी देने की तैयारी है। जल्द ही उनके पोस्टिंग आदेश जारी किए जाएंगे। इस पदोन्नति से प्रदेश के राजस्व प्रशासन में कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा।
ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के निर्देशों के क्रम में राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया के माध्यम से 455 लेखपालों को राजस्व निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
चयन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत संपूर्ण DPC प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से संपन्न की गई। कार्मिक प्रबंधन में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
इन पदोन्नतियों से राजस्व कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण, प्रकरणों के त्वरित निस्तारण और जनसामान्य को सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
— Information and Public Relations Department, UP (@InfoDeptUP) October 8, 2026
Read Also This:
भारत कई फसलों में आत्मनिर्भर, पानी की उपलब्धता अब भी बड़ी चुनौतीः संयुक्त राष्ट्र एजेंसी
लातूरः पुलिस ने पीड़ित लड़कियों से स्कूल संस्थापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की अपील की
उप्र मंत्रिमंडल की बैठक में नोएडा हवाई अड्डे के नामकरण के प्रस्ताव को मंजूरी समेत कई फैसले हुए
मेरठ में पति के निजी अंग पर चाकू से हमले के आरोप में पत्नी हिरासत में
बिहार: पटना में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कई अभ्यर्थियों को हिरासत में लिया