world-news

Google Pixel 11 Series: अगले हफ्ते आएंगे नए Pixel फोन, जानें कब और कहां देखें Made by Google इवेंट LIVE - Haribhoomi

August 3, 2026

Google Pixel 11 Series, Pixel Watch 5 और Gemini AI फीचर्स की लॉन्चिंग अगले सप्ताह Made by Google 2026 इवेंट में होगी। जानिए भारत में इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीमिंग और क्या होगा खास।

Google Pixel 11 Series

Google Pixel 11 Series: अगले हफ्ते आएंगे नए Pixel फोन, जानें कब और कहां देखें Made by Google इवेंट LIVE।

  • Published: 03 Aug 2026, 10:43 AM IST
  • Last Updated: 03 Aug 2026, 10:43 AM IST

Google अगले सप्ताह अपने बहुप्रतीक्षित Made by Google 2026 इवेंट का आयोजन करने जा रहा है। इस इवेंट में कंपनी अपनी नई Google Pixel 11 Series लॉन्च करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold शामिल हो सकते हैं। Google पहले ही संकेत दे चुका है कि इस बार Gemini AI आधारित नए फीचर्स लॉन्च इवेंट का मुख्य आकर्षण होंगे।

Google Pixel 11 Series Launch: भारत में कब और कितने बजे होगा इवेंट?
Google का Made by Google 2026 इवेंट 12 अगस्त को शाम 6:00 PM ET पर आयोजित होगा। भारतीय समयानुसार यह इवेंट 13 अगस्त, सुबह 3:30 बजे (IST) शुरू होगा। इच्छुक यूजर्स Google के आधिकारिक YouTube चैनल पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

Google Pixel 11 Series में क्या होगा खास?
रिपोर्ट्स के अनुसार, Google इस बार Pixel 11 Series के तहत चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।

  • Google Pixel 11
  • Google Pixel 11 Pro
  • Google Pixel 11 Pro XL
  • Google Pixel 11 Pro Fold

बताया जा रहा है कि सभी स्मार्टफोन में Google Tensor G6 प्रोसेसर और MediaTek M90 मॉडेम मिलेगा।

Pixel Glow और 256GB बेस स्टोरेज मिलने की उम्मीद
लीक्स के मुताबिक, Google इस बार Pixel Glow Indicator नाम का नया फीचर भी पेश कर सकता है। इसके अलावा, पूरी Pixel 11 Series में 256GB बेस स्टोरेज मिलने की संभावना है। कंपनी कैमरा प्रोसेसिंग, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और On-Device AI फीचर्स में भी बड़े सुधार कर सकती है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च इवेंट के दौरान ही होगी।

Pixel Watch 5 भी हो सकती है लॉन्च
स्मार्टफोन के अलावा Google अपने नए Pixel Watch 5 से भी पर्दा उठा सकता है। उम्मीद है कि नई स्मार्टवॉच बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग और AI आधारित स्मार्ट फीचर्स के साथ आएगी।

Gemini AI पर रहेगा पूरा फोकस
Google द्वारा भेजे गए आधिकारिक इन्वेटेशन में Gemini Intelligence का खास तौर पर उल्लेख किया गया है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अपने नए Pixel डिवाइसों के साथ कई नए AI-पावर्ड फीचर्स भी पेश करेगी। अब सभी की नजरें Made by Google 2026 इवेंट पर टिकी हैं, जहां Google अपनी अगली पीढ़ी की Pixel डिवाइसों और AI टेक्नोलॉजी से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं कर सकता है।