world-news

Giridih News : इलेक्ट्रिक वाहनों की रफ्तार को नई उड़ान, PURE EV के नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम का शुभारंभ

September 21, 2026

Giridih News : इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ते क्रेज के बीच गिरिडीह में PURE EV ने अपनी नई दस्तक दी है. शहर के बोड़ो स्थित जीडी बगेड़िया अस्पताल मोड़ पर PURE EV के नए डिस्ट्रीब्यूटर शोरूम का भव्य उद्घाटन हुआ.


राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद व डॉ रियाज अहमद ने फीता काटकर शोरूम का विधिवत शुभारंभ किया.उद्घाटन के मौके शहाबुद्दीन, मुन्ना सिद्दीकी, रिजवानुल हक,नितेश कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. शोरूम के शुभारंभ को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. समारोह में पहुंचे अतिथियों ने शोरूम में प्रदर्शित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खूबियों की जानकारी ली.

 Uploaded Image

शोरूम में PURE EV के विभिन्न इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल

इस नए शोरूम में PURE EV के विभिन्न इलेक्ट्रिक दोपहिया मॉडल ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं. खास बात यह है कि ग्राहकों को अब वाहन खरीदने के लिए अलग-अलग सुविधाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. शोरूम में फाइनेंस की सुविधा के साथ स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग की व्यवस्था भी की गई है. इससे गिरिडीह के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने और उसके रखरखाव की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेंगी.

Uploaded Image

PURE EV इलेक्ट्रिक वाहन

राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन आज परिवहन व्यवस्था में तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने में इलेक्ट्रिक वाहनों की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने नए शोरूम के शुभारंभ पर संचालक अजहरुद्दीन और सद्दाम हुसैन को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गिरिडीह में इस तरह की सुविधा शुरू होने से स्थानीय लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के साथ सर्विसिंग और अन्य जरूरी सुविधाएं भी आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी.


वहीं शोरूम संचालक अजहरुद्दीन ने कहा कि गिरिडीह और आसपास के ग्राहकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना शोरूम शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि यहां इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री के साथ फाइनेंस, स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी.उन्होंने बताया कि ग्राहकों को वाहन खरीदने से लेकर उसके रखरखाव तक आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा.

रांची विवि प्रशासन की लापरवाही : कुलसचिव को खुद नहीं पता किस विभाग में काम कर रहे हैं उनके कर्मचारी
चतरा से उठाकर वाराणसी में किया बृजेश का फर्जी एनकाउंटर! सिमरिया के पूर्व विधायक गणेश गंझू ने उठाए


PURE EV के नए शोरूम के उद्घाटन के दौरान इलेक्ट्रिक स्कूटरों को देखने और उनकी जानकारी लेने के लिए लोगों में उत्सुकता नजर आई. प्रदर्शित वाहनों के फीचर्स और सुविधाओं की जानकारी लोगों ने ली.