नई दिल्ली: Stock Market Today in India: आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market Today) की कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सुबह करीब 7:30 बजे गिफ्ट निफ्टी 0.39 प्रतिशत गिरकर 22,763.50 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। इससे बाजार में नरमी के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन जानकारों को उम्मीद है कि घरेलू शेयर बाजार में जल्द रिकवरी कर सकती है। इसकी वजह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का LTCG टैक्स को लेकर दिया गया बयान है। उन्होंने कहा कि सरकार इस टैक्स को हटाने के मुद्दे पर संबंधित पक्षों की राय सुनने के लिए तैयार है। इससे निवेशकों की उम्मीदें बढ़ गई है।
Stock Market Today in India: आज कई कंपनियां अपनी दूसरी तिमाही यानी Q2 के नतीजे जारी करेंगी। इनमें Groww, टाटा टेक्नोलॉजीज, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, केनरा बैंक, बजाज कंज्यूमर केयर, CEAT, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स, एलेकॉन इंजीनियरिंग और लीला पैलेस होटल्स एंड रिसॉर्ट्स शामिल हैं। इसके अलावा आदित्य बिड़ला मनी, Emmvee फोटोवोल्टिक पावर, सोनासेलेक्शन इंडिया और अन्य कंपनियों के नतीजों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी।
Tata Elxsi समेत इन कंपनियों के मुनाफे में उछाल
Tata Elxsi का मुनाफा 10% बढ़कर 170.3 करोड़ रुपये हो गया, जबकि रेवेन्यू 15% बढ़कर 1,055.7 करोड़ रुपये पहुंच गया। Hero Motors का मुनाफा 115.3% उछलकर 10.2 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 24.9% बढ़कर 319.3 करोड़ रुपये रहा। SS Retail ने 23.7 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो पिछले आंकड़े से 59.4 फीसदी ज्यादा है। Anand Rathi Share and Stock Brokers का मुनाफा भी 50.3 फीसदी बढ़कर 41.9 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, Transformers and Rectifiers India का मुनाफा 135.3 फीसदी बढ़कर 79.8 करोड़ रुपये पहुंच गया।
वहीं, GTPL Hathway को इस बार 0.9 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि पहले कंपनी को 9.2 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। लेकिन इसका रेवेन्यू 19.2 फीसदी बढ़कर 1,143.1 करोड़ रुपये पहुंच गया। दूसरी ओर अदाणी एंटरप्राइजेज ने भारत में AI और डेटा सेंटर उपकरणों के निर्माण और असेंबली के लिए जैबिल इंक. के साथ प्रस्तावित 50:50 जॉइंट वेंचर की रूपरेखा तैयार करने हेतु समझौता ज्ञापन पर साइन किए हैं।
Hyundai और Lemon Tree की बड़ी खबरें
हुंडई मोटर ग्रुप ने 2026 से 2032 के बीच भारत में 15.5 अरब डॉलर निवेश करने की योजना की घोषणा की है। यह निवेश कंपनी की विस्तार योजनाओं और नई ऑटोमोटिव तकनीकों पर केंद्रित होगा। लेमन ट्री होटल्स ने बरेली में Keys Select होटल के लिए करार किया है। वहीं, Zydus Lifesciences की मोराया यूनिट का USFDA ने 5 से 13 अक्टूबर के बीच निरीक्षण किया। इन खबरों के चलते संबंधित शेयरों में हलचल देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- रायपुर में छोरियों का दिखेगा दम, 16 अक्टूबर को होगा भारत-जिम्बाब्वे का मुकाबला, जानें कैसे होगी दर्शकों की एंट्री
- नाव पलटने से बड़ा हादसा, एक झटके में 13 जिंदगियां खत्म, हर तरफ मच गया कोहराम, PM मोदी और CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
- सीधे 115 रुपए पहुंचा पेट्रोल का रेट, डीजल भी 103 रुपए के पार, जानिए दिवाली से पहले कितने बढ़ गए ईंधन के दाम