धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद रविवार (26 जुलाई) को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS)प्रमुख राज ठाकरे मुंबई में रैली की आयोजन किया. दादर के शिवाजी पार्क इलाके में आयोजित इस रैली में दोनों पार्टियों के नेता और समर्थक और भारी संख्या में छात्र शामिल हुए. इस रैली को जबरदस्त समर्थन मिला. लोग हाथों में झंडे लिए पहुंचे.इस दौरान ठाकरे बंधुओं ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा.
उद्धव ठाकरे ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अंधभक्तों को इन युवाओं ने अपनी ताकत दिखा दी है. ठाकरे ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके साथियों से कहना चाहता हूं कि वो पार्टी तोड़ने की बजाय देश के लिए काम करें. उन्होंने कहा कि देश की शक्ति क्या है यह सब ने दिखा दिया. सरकार के सामने किसी को झुकने की जरूरत नहीं है.
‘देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया’
शिवसेना प्रमुख (UBT) प्रमुख ने कहा कि मैं देश के देशभक्तों को सलाम करता हूं. कोई चुनाव नहीं जीता गया है. देशभक्तों ने अंधभक्तों को हराया है. उन्होंने कहा कि संघर्ष शुरू हो चुका है और ये संघर्ष बीजेपी और भारत के बीच का है. उन्होंने कहा कि हम सब इस संघर्ष में जाति, पंथ, धर्म को भुलाकर, एक ही भावना के साथ शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि कल एक कॉकरोच ने हुक्म शाह को हराया, यही विष्णु का सच्चा अवतार है.
मंत्रियों पर बरसे उद्धव
उद्धव ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला बहन रुपये की गिरती कीमत, महंगाई की बात नहीं करतीं बल्कि वो नीट पेपर के लीक के फायदे गिना रही हैं. उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह देश के रक्षा मंत्री हैं. देश की रक्षा के बम धर्मेंद्र प्रधान की रक्षा के लिए आगे आए. उन्होंने कहा कि सड़क मंत्री इथेनॉल के फायदे गिना रहे हैं.
‘हमें इस चिंगारी को जलाए रखना है…’
ठाकरे ने कहा ‘मोदी जी मैं आपसे कहना चाहता हूं, आपके प्रिय धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रिमंडल से हटाए जाने पर आपको जितना दुख हुआ, उतना ही दुख उन बच्चों को हुआ जिन्होंने अपनी जान दे दी. उद्धव ने कहा कि अब यह चिंगारी भड़क उठी है और पूरे देश में आग लग गई है. उन्होंने कहा कि पीएम ने देख लिया कि वोट तो चुराए जा सकते हैं, लेकिन लोग नहीं चुराए जा सकते. दिमाग नहीं चुराए जा सकते. उन्होंने कहा कि हमें इस चिंगारी को जलाए रखना है.
‘अंधभक्त बच्चों को धमका रहे हैं’
उद्धव ने कहा कि सोशल मीडिया पर पाखंड को स्वीकार करने वाले ये अंधभक्त बच्चों को धमका रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके वीडियो पोस्ट करें और जहां भी मिलें, उन्हें हिंदुत्व और देशभक्ति सिखाएं. उन्होंने कहा कि कभी-कभी कर्म शब्दों से अधिक महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने कहा कि आपकी शक्ति और एकता हमारे देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगी. उद्धव ने कहा कि मैं आपको सलाम करता हूं. अब हमें उस मुकाम को बनाए रखना है जहां हम पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि हमें दिखाना है कि देश की ताकत क्या है.
राज ठाकरे ने क्या कहा
वहीं इस मौके पर राज ठाकरे ने कहा कि आपने पूरे देश में जो आंदोलन प्रज्वलित किया, आप सभी यहां उस आंदोलन के उत्साह का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिसे आपने प्रज्वलित किया और सफल बनाया. उन्होंने कहा कि हमने इस आंदोलन से सीखा कि कैसे इस देश की सरकार को उखाड़ फेंका गया. इस दौरान उन्होंने नीट पेपर रद्द होने के बाद आत्महत्या करने वाले बच्चों के नाम भी पढ़े और बच्चों के लिए 1 मिनट का मौन भी रखा. इस दौरान राज ठाकरे कहा कि हमारी मुंबई पुलिस बहुत अच्छी है दिल्ली पुलिस की तरह नहीं है हम उनका भी सम्मान करते हैं.

शुभम पांडे