Sat, 25 Jul 2026 10:45 AM IST
मौहम्मद तौहिद आलम, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 10:45 AM IST
सार
पेपर लीक के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को और धारदार बनाने के लिए जेन जी फिल्मों के संवाद, वायरल ट्रेंड और धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भों को जोड़कर ऐसे मीम, स्लैंग और वन लाइनर बना रहे हैं जो सभी वर्गो को जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जेन-जी की भाषा - फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजादी की लड़ाई से अब तक विरोध-प्रदर्शनों की पहचान रहे इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारे जेन जी की नई भाषा ने बदल दिए हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे धरना-प्रदर्शन में ऑल इज नॉट वेल, जल्दी इस्तीफा दें, सुबह पनवेल निकलना है और रात को फीफा, सुबह इस्तीफा... लिखे मीम, वन लाइनर व्यंग्य और इंटरनेट स्लैंग लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।
विज्ञापन
एएमयू के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर पितबास प्रधान का कहना है कि अब यही भाषा नई पीढ़ी की पहचान बन रही है। वहीं, धरना-प्रदर्शन में शामिल अलीगढ़ के कृष्णा चौधरी का कहना है कि जेन-जी का उद्देश्य केवल अपनी मांग रखना नहीं बल्कि ऐसा संदेश देना है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो सके और हर वर्ग के लोगों का ध्यान खींच सके।
विज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को और धारदार बनाने के लिए जेन जी फिल्मों के संवाद, वायरल ट्रेंड और धार्मिक-सांस्कृतिक संदर्भों को जोड़कर ऐसे मीम, स्लैंग और वन लाइनर बना रहे हैं जो सभी वर्गो को जोड़ रहे हैं। पुलिस के लाठीचार्ज के बीच पोस्टर और प्ले कार्ड पर लिखे मीम, वन लाइनर व्यंग्य और स्लैंग सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
जेन-जी की भाषा - फोटो : सोशल मीडिया
ये वन लाइनर, स्लैंग हो रहे वायरल
- ऑल इज नॉट वेल
- जल्दी इस्तीफा दे सुबह पनवेल निकलना है
- हे माधव एवरी वन इज अगेंस्ट मी...तो इस्तीफा दे दे
- रेजिम इज सो नारसिस्ट, इट मेक्स माय एक्स लुक्स लाइक ग्रीन फ्लैग
- रात को फीफा, सुबह इस्तीफा
- गाड़ी में पेट्रोल डलवाकर मंदिर गया था जिससे पेपर अच्छा हो
- पेपर लीक हो गया, मंदिर में चढ़ाया हुआ पैसा चोरी हो गया और ई-20 पेट्रोल से गाड़ी खराब हो गई
जेन-जी की डिक्शनरी
| अंग्रेजी शब्द | हिंदी शब्द |
| पीओवी | मेरा नजरिया |
| क्रिंज | अटपटा या शर्मनाक |
| डिलुलू | हकीकत से दूर सोच |
| ब्रो | दोस्त, अनौपचारिक संबोधन |
| औरा | प्रभाव या व्यक्तित्व की छवि |
| मेन कैरेक्टर एनर्जी | खुद को कहानी का मुख्य किरदार मानने वाला आत्मविश्वास |
| कुक्ड | मुश्किल या खराब स्थिति |
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.