lifestyle

Food Divorce Trend: कपल के बीच ट्रेंड में है 'फूड डिवोर्स' , जान लें क्या है इसका मतलब

August 19, 2026

Food Divorce Trend: कपल के बीच ट्रेंड में है 'फूड डिवोर्स' , जान लें क्या है इसका मतलब

फूड डिवोर्स ट्रेंड क्या है?Image Credit source: Getty Images

‘फूड डिवोर्स’ जैसा इसका नाम है ये खानपान की आदतों से जुड़ा एक ट्रेंड है जो कपल्स के बीच अब काफी पॉपुलर हो रहा है. इसका मतलब एक-दूसरे से अलग होना नहीं है. कहा जाता है कि चाहे आप दिनभर न मिल पाएं, लेकिन कम से कम खाने की टेबल पर सभी साथ होने चाहिए. दुनियाभर में खाना एक ऐसा जरिया है जो प्यार और खुशियों को सेलिब्रेट करने का सबसे बेहतरीन तरीका माना जाता है. खासकर पति-पत्नी का साथ में खाना तो भारतीय घरों में जैसे परंपरा बन चुका है. फिलहाल अब हस्बैंड-वाइफ के बीच फूड डिवोर्स का चलन है.

खाना साथ में बैठकर खाना सिर्फ एक दिनचर्या का हिस्सा नहीं होता है, बल्कि ये एक तरीका है, भागदौड़ भरी जिंदगी में राहत की सांस लेने का. दिनभर की बातें करने का, समय साथ बिताने का और एक-दूसरे से जुड़ने का, लेकिन जिस तरह से खानपान की आदतें बदल रही हैं तो अब फूड डिवोर्स ट्रेंड में आ गया है.

क्या होता है फूड डिवोर्स?

रिलेशनशिप ट्रेंड में फूड डिवोर्स का मतलब है कि पति-पत्नि या कपल्स पहले की तरह ही साथ रहते हैं, बात करते हैं, लेकिन एक ही तरह का खाना खाने की मजबूरी से बाहर निकल जाते हैं. दोनों अपनी पसंद, समय और खरीदारी के मुताबिक खाना अलग बनाते और खाते हैं.

उदाहरण के तौर पर समझ लीजिए कि एक पार्टनर को बाहर का खाना पसंद है और दूसरे को घर का सिंपल खाना अच्छा लगता है. ऐसे में वो मन मारकर दूसरे की पसंद का खाने की बजाय अलग-अलग खाना चुनते हैं.

क्या हैं फूड डिवोर्स की वजहें?

कपल्स के बीच फूड डिवोर्स की कई वजह हो सकती हैं जैसे फिटनेस गोल इसमें सबसे ज्यादा बड़ा कारण माना जाता है, क्योंकि हर किसी की डाइट में प्रोटीन, विटामिन-मिनरल्स और कैलोरी की जरूरत अलग-अलग होती है. ऐसे में वो अपने डाइट प्लान के हिसाब से मील लेते हैं.

समय की कमी भी एक बड़ी वजह बन रही है कि कपल के बीच फूड डिवोर्स ट्रेंड में है. बहुत सारे हस्बैंड वाइफ या लिवइन पार्टनर्स में दोनों ही वर्किंग होते हैं और कई बार ऑफिस की शिफ्ट में इतना फेरबदल होता है कि चाहकर भी साथ नहीं खा पाते हैं. ऐसे में झगड़ा करने की बजाय सिंपल है कि आप अपने खाने की आदतों को चेंज कर दें.

इस ट्रेंड के फायदे नुकसान

फूड डिवोर्स ट्रेंड के अगर फायदे देखे जाएं तो आपसी समझ के हिसाब से ये स्ट्रेस को कम कर सकता है. जैसे समय न होने पर कपल खाने को लेकर एक-दूसरे से शिकायत नहीं करते हैं. इसके अलावा अपने फिटनेस गोल को लेकर ज्यादा सजग रहते हैं.

अगर नुकसान की बात करें तो भारतीय घरों में ये ट्रेंड थोड़ा सा अजीब महसूस हो सकता है, क्योंकि हमारे यहां भले ही अब परिवार छोटे हो गए हैं, लेकिन फिर भी लोग साथ खाना ही पसंद करते हैं. खाने को स्वाद के साथ ही भावनाओं से भी जोड़ा जाता है. ऐसे में कपल्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव कम होने की संभावना हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Digital Detox: 7 दिन का तक रील्स देखने से ब्रेक, इससे शरीर में क्या होता है? एक्सपर्ट ने बताया

शशि सिंह

शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More

google button