entertainment

अदिति शर्मा ने कराई ससुराल के खिलाफ FIR, शादी के बाद कैसे बदला पति का रंग, सुनाई आपबीती

August 2, 2026

Aug 02, 2026 07:49 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Aditi Sharma Files FIR: अदिति शर्मा ने अपने पति और उनके ससुराल वालों का नाम भी FIR में लिखा है। एक्ट्रेस का आरोप है कि शादी के बाद उनके पति का असली रंग सामने आना शुरू हुआ और मारपीट से लेकर गाली-गलौज तक होने लगी।

Aditi Sharma Files FIR

आरोपों के मुताबिक अदिति की उनके पति से मुलाकात एक एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी, दोनों की दोस्ती हुई और फिर शादी। इसके बाद ही उनके पति का असली रंग सामने आने लगा।

टीवी एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई है। 'रब से है दुआ' और 'कलीरें' जैसे टीवी शोज का हिस्सा रहीं एक्ट्रेस अदिति शर्मा ने FIR में अपने पति अभिनीत विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक का नाम लिया है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और मामले के तमाम अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। एक्ट्रेस अदिति शर्मा की शिकायत के मुताबिक उनके साथ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया गया।

मारपीट, गाली-गलौज और गहने लेने का आरोप

एक्ट्रेस ने अपनी FIR में लिखा है कि उनके साथ घरेलू हिंसा की गई और गालियां दी गईं। अदिति ने उसके चरित्र पर सवाल उठाए जाने और शादी में मिले गहनों का गलत इस्तेमाल करने की भी बात कही है। अदिति ने अपने पति के साथ पहली मुलाकात और शादी के बारे में बताया है कि उनकी अभिनीत से फर्स्ट मीटिंग जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी। दोनों की यहां दोस्ती हो गई और फिर बातों-बातों में यह दोस्ती प्यार में बदल गई।

शादी के बाद बदलने लगा अभिनीत का बर्ताव

नजदीकियां बढ़ीं तो दोनों सितंबर 2024 में गोरेगांव पश्चिम के एक अपार्टमेंट में साथ रहने लगे। फिर नवंबर 2024 को दोनों ने अपने-अपने परिवारों की सहमति से शादी कर ली। अदिति ने बताया कि शादी के कुछ वक्त बाद ही उनके पति का व्यवहार बदलने लगा और वह उनके कपड़ों से लेकर अन्य तमाम छोटी-मोटी बातों पर झगड़ा करने लगे। बजाए घरेलू खर्चों में मदद करने के अभिनीत पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी से पैसे मांगते और 1 जनवरी को बात हद से ज्यादा बढ़ गई। जनवरी 2025 को नए साल के दिन कॉफी को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट में बदल गई।

चरित्र पर लगाया आरोप, ले लिया सारा स्त्रीधन

आरोप है कि इस घटना के बाद अदिति के पति को उनके चरित्र पर शक होने लगा। वह उन पर कभी अफेयर का आरोप लगाता तो कभी उसका मोबाइल चेक करता। आखिरकार दोनों अलग-अलग कमरे में सोने लगे। अदिति ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि उनके पति ने उन्हें अपने माता-पिता से बात करने से भी रोका। अदिति ने अपनी सास पर सोने की चेन, गोल्ड और हीरे की अंगूठियां, मंगलसूत्र और चूड़ियों समेत शादी के गहने अपने पास रखने का आरोप लगाया है। जो कि उनके बार-बार मांगने पर भी वापस नहीं किए गए।