
जापान का एफ-2 विमान (फाइल फोटो)
भारत और जापान के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग के बीच Exercise Veer Guardian 2026 के लिए जापान के F-2 लड़ाकू विमानों ने लंबी दूरी तय की है. जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स यानी JASDF के F-2 लड़ाकू विमानों ने जापान के नाहा एयर बेस से भारत के जोधपुर के लिए उड़ान भरी.
इस लंबी उड़ान के दौरान जापानी F-2 विमानों को अमेरिकी वायुसेना के KC-135 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग विमान से हवा में ही ईंधन दिया गया. यानी इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के ऊपर उड़ान भरते हुए अमेरिकी KC-135 विमानों ने जापानी फाइटर जेट्स की मिड-एयर रिफ्यूलिंग में मदद की.
भारत-जापान-अमेरिका की बढ़ती इंटरऑपरेबिलिटी
इस मिशन की खास बात यह है कि इसमें जापान के फाइटर जेट्स, अमेरिकी एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग सपोर्ट और भारत में होने वाला सैन्य अभ्यास तीनों एक साथ दिखाई देते हैं. वीर गार्जियन 2026 भारत और जापान की वायु सेनाओं के बीच सहयोग और ऑपरेशनल इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने का अहम अभ्यास है.
जटिल हवाई अभियानों को मिलेगा मौका
जोधपुर में होने वाला यह अभ्यास दोनों देशों के लड़ाकू विमानों को एक-दूसरे के साथ जटिल हवाई अभियानों और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं का अभ्यास करने का मौका देगा. इससे भारत-जापान रक्षा साझेदारी के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती सैन्य इंटरऑपरेबिलिटी का भी संकेत मिलता है.
सबसे खास बात यह है कि 2026 में जापान के F-2A लड़ाकू विमानों की भारत में पहली बार किसी संयुक्त अभ्यास के लिए तैनाती हुई है. इससे दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी यानी साथ मिलकर सैन्य ऑपरेशन करने की क्षमता मजबूत करने का लक्ष्य है.
क्या होता है वीर गार्जियन एक्सरसाइज?
- भारतीय वायुसेना (IAF): तेजस, सुखोई-30MKI और राफेल लड़ाकू विमान शामिल हैं.
- जापान एयर सेल्फ-डिफेंस फोर्स (JASDF): F-2A लड़ाकू विमान लेकर आई है.
- दोनों देशों के पायलट एडवांस्ड एयर ऑपरेशनल मिशन और एयर-कॉम्बैट ट्रेनिंग करते हैं.
- मिशन प्लानिंग, विशेषज्ञों के आदान-प्रदान और इंजीनियरिंग/एयरोस्पेस सेफ्टी पर भी सहयोग होता है.

अंजू निर्वाण
अंजू निर्वाण भारत की लीडिंग डिफेंस पत्रकारों में से एक हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर अपनी सटीक रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जानी जाती हैं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में दो दशकों से अधिक के अनुभव के साथ, उन्होंने इंडिया टीवी, न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, ईटीवी और रिपब्लिक भारत जैसे प्रमुख समाचार चैनलों में रिपोर्टर, एंकर, प्रोड्यूसर और खोजी पत्रकार के रूप में काम किया है. सितंबर 2022 से अंजू निर्वाण टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह रक्षा मामलों की कवरेज का नेतृत्व करती हैं, भारत के सैन्य आधुनिकीकरण, नौसेना की प्रगति, मिसाइल प्रणालियों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों पर कवरेज करती हैं. अंजू निर्वाण ने युद्ध क्षेत्रों से रिपोर्टिंग की है, अग्रिम पंक्ति के सैन्य अभ्यासों को कवर किया है और शीर्ष रक्षा अधिकारियों के इंटरव्यू किए हैं.
Read More