Eyebrow Growth Tips: आइब्रो चेहरे के लुक को निखारने में अहम भूमिका निभाती हैं, रोजमेरी ऑयल को आइब्रो केयर रूटीन में शामिल करने की सलाह दी जाती है। जानिए इसे लगाने का तरीका और इससे जुड़े संभावित फायदे।
आइब्रो ग्रोथ टिप्स(AI generated)
- Published: 16 Sep 2026, 10:03 AM IST
- Last Updated: 16 Sep 2026, 10:03 AM IST
Eyebrow Growth Tips: चेहरे की सुंदरता, आंखों के ऊपर घनी-करीने से तराशी हुई आइब्रो से और भी निखर उठती है। हालांकि कई वजहों से बहुत सी महिलाएं अपनी आइब्रोज की अच्छी ग्रोथ न होने से परेशान रहती हैं।
अगर आप भी इस प्रॉब्लम को फेस कर रही हैं तो रोजमेरी का तेल अपनी आइब्रो पर लगा सकती है। इससे आइब्रो घनी होंगी और अच्छा लुक मिलेगा। आपको बताते हैं, रोजमेरी ऑयल के फायदे और इसे लगाने के सही तरीके के बारे में।
1.हेयर ग्रोथ
कई महिलाओं की आइब्रो की ग्रोथ बहुत हल्की होती हैं, जिस वजह से वे आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपकी भी आइब्रोज हल्की हैं तो आप अपनी आईब्रो पर रोजमेरी का तेल लगा सकती हैं। इसमें कार्नोसिन एसिड होता है, जिससे हेयर सेल्स की ग्रोथ होती है और ब्लड फ्लो बढ़ता है।
2. बाल झड़ने से रोके
गलत खान-पान और खराब एयर क्वालिटी की वजह से आइब्रो के बाल भी झड़ने लगते हैं। इस समस्या में भी रोजमेरी ऑयल लगाना फायदेमंद है। इसमें विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आइब्रो के बालों को झड़ने से रोकते हैं।
3.ईचिंग करे कम
पॉल्यूशन में रहने से आइब्रो पर गंदगी जमा हो जाती है, जिस कारण ईचिंग होती है। रोजमेरी ऑयल की मालिश से ईचिंग भी कम होगी।
4. इस तरह लगाएं
रोजमेरी ऑयल को डायरेक्ट आइब्रोज पर ना लगाएं। इसे लगाने से पहले नारियल के तेल या किसी दूसरे तेल में मिक्स करके लगाएं। तेल को लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें। रात में सोने से पहले इसे लगाना फायदेमंद होता है।
आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए रोजमेरी ऑयल को अपनी केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, इसे सीधे आइब्रो पर लगाने के बजाय किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।
नोट: रोजमेरी ऑयल को आंखों के बहुत पास या आंख के अंदर जाने से बचाएं। पहली बार इस्तेमाल करने से पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करना बेहतर है।
निकिता चौहान
यह भी पढ़ें: अदरक को सिर्फ स्वाद के लिए न समझें, रोजाना इस्तेमाल से मिल सकते हैं ये 5 फायदे