world-news

Explainer: सिर्फ PM के ऐलान से नहीं बनेंगी फास्ट ट्रैक कोर्ट, संसद में क्यों जरूरी होगा विपक्ष का साथ?

July 24, 2026

Fast Track Court Bill: पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्दी सजा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर बड़ा ऐलान किया है.दरअसल, उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा से जुड़ा ड्राफ्ट तैयार कर उन्हें सौंप दिया है. अब इस मसौदे पर केंद्रीय कैबिनेट चर्चा करेगी.  कैबिनेट की मंजूरी के बाद सरकार इसे संसद में विधेयक के रूप में पेश करने की कोशिश करेगी. 

जानकारों के मुताबिक लेकिन सिर्फ घोषणा से कानून नहीं बनता. इसके लिए संविधान और संसद की तय प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह प्रस्ताव आसानी से कानून बन जाएगा या फिर संसद में राजनीतिक टकराव देखने को मिलेगा?

Delhi High Court has constituted a new Fast Track Court to hear cases under the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024, with immediate effect.#FastTrackCourts#NEET@DDNewslive@MIB_Indiapic.twitter.com/1YBtvI6zCH

— PIB India (@PIB_India) July 23, 2026

नए बिल को बनाने की सिलसिलेवार समझें पूरी प्रक्रिया...

पहला पड़ाव: कैबिनेट की मंजूरी

सरकार के अधिकारियों ने ड्राफ्ट तैयार कर लिया है. अब केंद्रीय मंत्रिमंडल उसकी कानूनी, प्रशासनिक और वित्तीय समीक्षा करेगा. अगर कैबिनेट सहमत होती है तो बिल को अंतिम रूप देकर संसद भेजा जाएगा. 

दूसरा पड़ाव: संसद में पेश होगा बिल

कैबिनेट की मंजूरी के बाद विधेयक लोकसभा या राज्यसभा में पेश किया जाएगा. इसके बाद सांसदों के बीच चर्चा होगी. जरूरत पड़ने पर इसे संसदीय समिति के पास भी भेजा जा सकता है.

क्या विपक्ष चाहे बिना कानून नहीं बन सकता?

नियमों के मुताबिक अगर कोई साधारण विधेयक (Ordinary Bill) है तो उपस्थित और मतदान करने वाले सदस्यों के साधारण बहुमत से पारित हो सकता है. हालांकि यदि सरकार के पास दोनों सदनों में पर्याप्त समर्थन नहीं हुआ तो विपक्ष बिल में संशोधन की मांग कर सकता है या इसकी प्रक्रिया लंबी हो सकती है. यहां बता दें कि राज्यसभा में संख्या का गणित कई बार सरकार के लिए चुनौती बन जाता है. ऐसे में विपक्ष की भूमिका अहम हो सकती है.

Explainer: फास्ट ट्रैक कोर्ट से पेपर लीक के दोषियों को जल्दी मिलेगी सजा! जानिए फास्ट ट्रैक कोर्ट क्या है

विपक्ष इन मुद्दों पर सवाल उठा सकता है?

-क्या सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने से पेपर लीक रुक जाएंगे?
-क्या जांच एजेंसियों की जवाबदेही भी तय होगी?
-क्या भर्ती एजेंसियों और परीक्षा संस्थाओं में सुधार के बिना नया कानून प्रभावी होगा?
-क्या मौजूदा अदालतों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा?
-नए कोर्ट के लिए जज, स्टाफ और बजट कहां से आएगा?

संसद से बिल पास होने के बाद आगे क्या होगा?

संसद के नियमों के मुताबिक दोनों सदनों से पारित होने के बाद बिल राष्ट्रपति के पास जाएगा. राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह कानून बन जाएगा. इसके बाद सरकार नियम (Rules) अधिसूचित करेगी और राज्यों व न्यायपालिका के सहयोग से फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू की जाएगी.

#WATCH: Prime Minister @narendramodi says, "I know that a paper leak is not a minor issue. It is extremely painful for lakhs of students and their parents. Therefore, over the past two and a half months since the paper leak incident, several steps have been taken. The culprits… pic.twitter.com/4AJU7dVAK5

— All India Radio News (@airnewsalerts) July 23, 2026

क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट तुरंत शुरू हो जाएंगे?

कानून के जानकारों के मुताबिक कानून बनने के बाद भी अदालतों की स्थापना, जजों की नियुक्ति, बजट, अधिसूचना और प्रशासनिक व्यवस्था पूरी करनी होगी. इसलिए घोषणा और जमीन पर लागू होने के बीच कुछ समय लग सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने रात तक काम कर ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसे कैबिनेट में रखा जाएगा. सरकार का लक्ष्य है कि संसद के मौजूदा सत्र में ही इसे जल्द से जल्द पारित कराया जाए. ऐसे में उम्मीद है कि ये जल्दी चालू होंगी.

Delhi High Court has constituted a new Fast Track Court to hear cases under the Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Act, 2024, with immediate effect. pic.twitter.com/lKdywwBtOy

— IANS (@ians_india) July 23, 2026

FAQ

सवाल: क्या सिर्फ प्रधानमंत्री के ऐलान से फास्ट ट्रैक कोर्ट बन जाएंगे?

जवाब: नहीं। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी, संसद से बिल पारित होना और राष्ट्रपति की स्वीकृति जरूरी है.

सवाल: क्या विपक्ष बिल रोक सकता है?

जवाब: अगर सरकार के पास पर्याप्त समर्थन नहीं हुआ या विपक्ष बड़े संशोधन चाहता है तो प्रक्रिया लंबी हो सकती है. हालांकि अंतिम स्थिति दोनों सदनों के संख्या बल पर निर्भर करेगी.

सवाल: क्या फास्ट ट्रैक कोर्ट पूरे देश में लागू होंगे?

जवाब: इसका दायरा अंतिम कानून और सरकार द्वारा जारी नियमों में स्पष्ट होगा.

सवाल: क्या इससे पेपर लीक पूरी तरह खत्म हो जाएगा?

जवाब:विशेषज्ञों का मानना है कि सिर्फ कड़ी सजा काफी नहीं होगी. परीक्षा प्रणाली की सुरक्षा, डिजिटल निगरानी और संस्थागत सुधार भी उतने ही जरूरी होंगे.

सवाल: अभी सरकार की अगली कार्रवाई क्या है?

जवाब: ड्राफ्ट पर कैबिनेट चर्चा करेगी. मंजूरी मिलने के बाद सरकार इसे संसद में पेश कर जल्द पारित कराने की कोशिश करेगी. 

‘जवाबदेही की शुरूआत’, भूख हड़ताल खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने जारी किया नया VIDEO