world-news

Explainer: 80 साल में बदल गया भारत, अब पाक से युद्ध हुआ तो टैंक नहीं ये 5 हथियार तय करेंगे नतीजे

August 15, 2026

आज हम अपने देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं. आज लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने डिफेंस और आत्मनिर्भरता को लेकर खास तौर पर भारत की बढ़ती रक्षा उत्पादन क्षमता का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत का रक्षा प्रोडक्शन लगभग चार गुना हो गया है. उन्होंने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा बदलाव बताते हुए कहा कि भारत अब अपनी क्षमताओं के दम पर आगे बढ़ रहा है. पीएम ने Make in India, Swadeshi और Vocal for Local को विकसित भारत के लक्ष्य से जोड़ा और देशवासियों से स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील की. लेकिन यहां आपको बता दें कि आजादी के वक्त भारत के पास न तो अपनी मिसाइल थी न लड़ाकू विमान बनाने की ताकत. ज्यादातर हथियार बाहर से मंगाए जाते थे और सेना पुराने ढंग की पैदल-टुकड़ियों और टैंकों पर टिकी थी.

लेकिन अब आठ दशक बाद तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. अब अगर भारत और पाकिस्तान के बीच कभी सीधी लड़ाई की नौबत आए तो जमीन पर टैंकों की गिनती से ज्यादा मायने रखेंगे वो हथियार जो हवा में ऊंचाई पर और रडार की पहुंच से परे काम करते हैं. आइए समझते हैं कि आज की तारीख में भारत के पास वो कौन से 5 हथियार हैं जो किसी संभावित टकराव का असली नतीजा तय कर सकते हैं. जानकारी के मुताबिक मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने इंडिया ने पूरी दुनिया को इसकी एक झलक भी दिखा दी थी. बता दें उस ऑपरेशन में पाक को पछाड़ने में जिन हथियारों ने असली फर्क डाला वे टैंक नहीं बल्कि मिसाइलें, फाइटर जेट और एयर डिफेंस सिस्टम थे. 

S400

1. S-400 'सुदर्शन चक्र'... आसमान की सबसे मजबूत दीवार

जानकारी के मुताबिक रूस से खरीदा गया S-400 एयर डिफेंस सिस्टम भारत की सबसे भरोसेमंद ढाल बन चुका है. यह सिस्टम एक साथ कई दिशाओं से आ रहे लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को सैकड़ों किलोमीटर दूर ही पहचान लेता है और हवा में ही मार गिराता है. बता दें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और अन्य काउंटर-यूएवी तकनीकों ने पाकिस्तानी हमलों को नाकाम कर दिया था. यही वजह है कि रक्षा विशेषज्ञ इसे भारत की एयर डिफेंस रणनीति की रीढ़ मानते हैं. अगर भविष्य में कोई बड़ा टकराव होता है तो सबसे पहला मुकाबला जमीन पर नहीं बल्कि आसमान में इसी सिस्टम की वजह से तय होगा.

ब्रह्मोस
ब्रह्मोस

2. ब्रह्मोस... वो मिसाइल जिससे थर्रा उठता है दुश्मन

भारत और रूस ने मिलकर जो ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बनाई है वह दुनिया की सबसे तेज क्रूज मिसाइलों में गिनी जाती है. जानकारी के मुताबिक यह ध्वनि की गति से करीब तीन गुना तेज उड़ान भरती है यही वजह है कि इसके वार से दुश्मन के पास बचाव के लिए कोई वक्त नहीं बचता है. बता दें 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने राफेल विमानों से SCALP मिसाइलों और हैमर ग्लाइड बमों का इस्तेमाल करते हुए महज 23 मिनट में पाकिस्तान और पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया. हाल ही में अंडमान में हुए परीक्षण में भी इस मिसाइल ने अपनी सटीकता साबित की है. जमीन, हवा और समुद्र, तीनों जगहों से दागी जा सकने वाली यह मिसाइल किसी भी युद्ध में शुरुआती बढ़त दिलाने का सबसे बड़ा हथियार मानी जाती है.

Explainer: पाकिस्तान के साथ 4 बड़े युद्ध में कौन बना भारत का साथी? इन देशों ने दिया हमारे दुश्मन का साथ

राफेल फाइटर जेट
राफेल फाइटर जेट

3. राफेल फाइटर जेट... गहरे वार करने की ताकत

एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्रांस से आए राफेल लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसेना को एक नई ताकत दी है. ये विमान अपनी सीमा में रहकर भी दुश्मन के अंदर काफी दूर तक मौजूद ठिकानों को निशाना बना सकते हैं. इसलिए पायलटों को दुश्मन के इलाके में गहराई तक जाने का खतरा नहीं उठाना पड़ता. वहीं, भारत के राफेल फाइटर जेट्स ने SCALP मिसाइल और हैमर बमों की मदद से सीमा पार मौजूद ठिकानों पर सटीक हमले किए और सीमा के बेहद करीब रहकर भी दुश्मन के अंदर गहरे टारगेट्स को निशाना बनाने में सफल रहे जिससे पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम पर भी दबाव बढ़ गया. राफेल के साथ जुड़ी मीटियोर और स्कैल्प जैसी मिसाइलें इसे हवा-से-हवा और हवा-से-जमीन, दोनों तरह की लड़ाई में बेहद खतरनाक बनाती हैं.

आकाश मिसाइल सिस्टम
आकाश मिसाइल सिस्टम

4. आकाश मिसाइल सिस्टम... स्वदेशी ताकत का नमूना

बता दें जहां S-400 विदेशी तकनीक पर टिका है वहीं आकाश पूरी तरह भारत में बना एयर डिफेंस सिस्टम है. यह कम और मध्यम ऊंचाई पर आ रहे विमानों, ड्रोन और मिसाइलों को मार गिराने में माहिर है और इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है. बताया जाता है कि आकाश हथियार प्रणाली एक साथ कई लक्ष्यों को निशाना बना सकती है और इसमें इलेक्ट्रॉनिक काउंटर-काउंटर माप की सुविधा भी शामिल है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बनी इस बहुस्तरीय रक्षा व्यवस्था ने पाकिस्तानी वायुसेना के हमलों को नाकाम करने में अहम भूमिका निभाई. यही वजह है कि सेना अब सीमा से सटे इलाकों में आकाश की तैनाती लगातार बढ़ा रही है.

Nuclear weapons and Agni missiles
परमाणु हथियार और अग्नि मिसाइलें

5. परमाणु हथियार और अग्नि मिसाइलें... आखिरी और सबसे बड़ी चेतावनी

टैंक, फाइटर जेट या क्रूज मिसाइल से इतर भारत के पास एक ऐसी ताकत भी है जो किसी भी युद्ध की सीमा तय करती है यानी परमाणु हथियार और लंबी दूरी की अग्नि मिसाइलें. स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास पाकिस्तान से करीब 20 परमाणु हथियार ज्यादा हैं हालांकि दोनों देश लगातार अपने परमाणु जखीरे को आधुनिक बना रहे हैं. बता दें भारत की खासियत यह है कि उसकी परमाणु ताकत सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है. अगर दुश्मन जमीन पर मौजूद मिसाइल ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाए तब भी समुद्र में तैनात पनडुब्बियां जवाबी हमला कर सकती हैं और यही किसी देश की असली परमाणु सुरक्षा मानी जाती है. यह क्षमता किसी भी संभावित टकराव को बड़े स्तर पर बढ़ने से रोकने वाला सबसे बड़ा दबाव बिंदु बनी रहती है.

रक्षा बजट में भी भारत काफी आगे

हथियारों के अलावा पैसा भी युद्ध की तैयारी में बड़ा रोल निभाता है. सिपरी के मुताबिक 2025 में भारत का रक्षा खर्च बढ़कर 92.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया जो पिछले साल से 8.9 प्रतिशत ज्यादा है और इसके साथ भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश बना हुआ है जबकि पाकिस्तान दुनिया के टॉप 15 देशों की सूची में भी शामिल नहीं है. यह फर्क बताता है कि आने वाले सालों में भी भारत की सैन्य आधुनिकीकरण की रफ्तार पाकिस्तान से काफी तेज बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें- Vande Mataram Full Lyrics in Hindi: स्वतंत्रता दिवस की थीम है "वंदे मातरम के 150 साल", यहां पढ़ें राष्ट्रगीत के लिरिक्स हिंदी में

FAQ

सवाल: क्या टैंकों की अब कोई अहमियत नहीं बची?
जवाब: टैंक अब भी जमीनी लड़ाई का अहम हिस्सा हैं, लेकिन आधुनिक युद्ध में पहला वार अक्सर हवा और मिसाइल के जरिए होता है. टैंकों की भूमिका शुरुआती हवाई और मिसाइल हमलों के बाद. जमीन पर कब्जा बनाए रखने के दौरान ज्यादा अहम होती है.

सवाल: ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किन हथियारों का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया?
जवाब: राफेल जेट, SCALP मिसाइल, हैमर बम, ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और S-400 एयर डिफेंस सिस्टम इस ऑपरेशन के मुख्य हथियार रहे.

सवाल: क्या भारत परमाणु हथियारों में पाकिस्तान से आगे है?
जवाब: सिपरी की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास पाकिस्तान से करीब 20 ज्यादा परमाणु हथियार हैं लेकिन दोनों देश लगातार अपनी क्षमता बढ़ा रहे हैं.

सवाल: भारत की एयर डिफेंस सिस्टम में कौन-कौन से हथियार शामिल हैं?
जवाब: S-400 के अलावा स्वदेशी आकाश मिसाइल सिस्टम, पिकोरा और OSA-AK जैसी पुरानी लेकिन युद्ध में परखी गई प्रणालियां भी भारत की बहुस्तरीय एयर डिफेंस का हिस्सा हैं.

15 अगस्त 2026: लाल किले से पहली बार क्यों गूंजेगा 'वंदे मातरम्'? जानिए इस बार क्या रहेगा खास...