world-news

Explainer: पहले ही दिन क्यों हुआ ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल? बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने ही जाल में कैसे फंसी कंगारू टीम

August 13, 2026

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह 198 रनों पर ही सिमट गई. चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या रहा.

AUS vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ताश के पत्तों की तरह 198 रनों पर ही सिमट गई. चलिए जानते हैं कि आखिर इसके पीछे का कारण क्या रहा.

author-image

New Update

AUS vs BAN 1st Test

AUS vs BAN 1st Test

AUS vs BAN: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 अगस्त से डार्विन में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम ने बांग्लादेश के सामने सरेंडर कर दिया. ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 198 रनों पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी कितनी खराब रही, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्टीव स्मिथ को छोड़कर टीम का कोई भी बल्लेबाज 30 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और कंगारू टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. तो चलिए जानते हैं कि आखिर पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का इतना बुरा हाल क्यों हो गया और टीम अपने ही बनाए जाल में कैसे फंस गई.

पहले ही दिन क्यों हुआ ऑस्ट्रेलिया का बुरा हाल?

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए आउट ऑफ सिलेबस साबित हुए. इस 26 साल के गेंदबाज के आगे ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सरेंडर कर दिया. डार्विन की पिच पर जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपनी उछाल भरी गेंदों से बांग्लादेश को डराने की रणनीति बना रहे थे, वहां हसन महमूद ने 17 ओवरों में सिर्फ 55 रन देकर 6 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलियाई टॉप व मिडिल ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. हसन महमूद बांग्लादेश के लिए टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है. इसके अलावा बांग्लादेश के लिए इबादत हुसैन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी को 198 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में यह सिर्फ दूसरा मौका है जब उनके तेज गेंदबाजों ने किसी टेस्ट पारी में सभी 10 विकेट चटकाए हों. 

- Overs: 17.
- Runs: 55.
- Wickets: 6.
- Economy: 3.23
- Dismissed Jake Weatheralds.
- Dismissed Travis Head.
- Dismissed P Cummins.
- Dismissed M Starc.
- Dismissed S Smith.
- Dismissed N Lyon.

ABSOLUTELY A GEM OF A SPELL FROM HASAN MAHMUD. What a brilliant performance against…

— Rana Ahmad. (@AhmadRana056) August 13, 2026

अपने ही जाल में कैसे फंसी ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऑस्ट्रेलिया ने डार्विन के मरारा स्टेडियम की विकेट को तेज और सीम मूवमेंट के अनुकूल तैयार किया था. उनका मानना था कि बांग्लादेशी बल्लेबाज इस उछाल और गति के सामने खुद को सरेंडर कर देंगे, जैसा कि वॉर्म-अप मैच में देखने को मिला था, जहां बांग्लादेश की टीम 54 रनों पर सिमट गई थी. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस सीम और स्विंग होती परिस्थितियों को पूरी तरह कम आंका. बांग्लादेश के तेज गेंदबाजों ने इस ग्रीन और नमी वाली पिच का कंगारू टीम से कहीं बेहतर इस्तेमाल किया. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज अपनी ही बनाई हुई ट्रैक और सीमिंग पिच पर बांग्लादेशी गेंदबाजों के जाल में फंसते चले गए और टीम 200 के नीचे ही सिमट गई. 

— Cricinfo (@cricinfo) August 13, 2026

मजबूत शुरुआत के बाद कंगारू टीम का मिडिल ऑर्डर फ्लॉप

बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने मैच की शुरुआत में एक समय बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए थे. जहां ट्रेविस हेड (22) और जेक वेदरल्ड (23) क्रीज पर मौजूद थे, लेकिन इसके बाद कंगारू टीम का जो हाल हुआ, उसे देख किसी को यकीन नहीं हो पा रहा था. ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 29 रनों के भीतर अपने 4 टॉप विकेट गंवा दिए और स्कोर 4/74 हो गया. मार्नस लाबुशेन (1) और कैमरून ग्रीन (13) रन बनाकर चलते बने. इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज एलेक्स कैरी (19) के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का लोअर ऑर्डर हसन महमूद के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया. 

— cricket.com.au (@cricketcomau) August 13, 2026

स्टीव स्मिथ ने अकेले लड़ी लड़ाई

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम में सिर्फ स्टीव स्मिथ ने लड़ाई लड़ी. उन्होंने बांग्लादेशी पेसर्स का डटकर सामना किया. स्मिथ ने 109 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली. हालांकि उन्हें शुरुआत में 2 रन के निजी स्कोर पर एक जीवनदान भी मिला था. स्मिथ को DRS ने बचा लिया था, जिसका फायदा उठाकर उन्होंने टीम को 198 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया, वरना ऑस्ट्रेलिया की हालत इतनी खराब थी कि टीम 150 के पार भी पहुंचती नहीं दिख रही थी. 

Hasan Mahmud sent Steve Smith packing for his fifth wicket and then quickly made it six ✨#MilestoneMoment | @NrmaInsurance | #AUSvBANpic.twitter.com/gltfKZSlMl

— cricket.com.au (@cricketcomau) August 13, 2026

सीरीज के पहले दिन फ्लॉप होने की ऑस्ट्रेलिया की पुरानी बीमारी

यह पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम एक लंबे ब्रेक के बाद किसी टेस्ट सीरीज के पहले ही दिन इस तरह बिखरा हो. क्रिकेट विशेषज्ञों के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम एक बार फिर अपने पुराने पैटर्न में फंसती दिखी. नवंबर 2024 में भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के पहले दिन जसप्रीत बुमराह के सामने ऑस्ट्रेलिया ने सरेंडर कर दिया था. इसके बाद जून 2025 में लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के रबाडा और जानसेन ने उन्हें 212 पर समेट दिया था. आज बांग्लादेश के खिलाफ 198 रन पर सिमट जाना यह दर्शाता है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम ब्रेक के बाद टेस्ट फॉर्मेट में ढलने में समय ले रही है.

बांग्लादेश ने बना लिया है 96 रन

इस मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 1 विकेट गंवाकर 96 रन बना लिया है. शादमान इस्लाम के रूप में बांग्लादेश ने पहला विकेट गंवाया. उन्हें मिचेल स्टार्क ने चलता किया. वहीं तंजिद हसन 32 रन और मोमिनुल हक 35 रन बनाकर नाबाद हैं. बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया से पहली पारी में सिर्फ 102 रन पीछे है. अब देखने वाली बात होगी कि मैच के दूसरे दिन बांग्लादेश की टीम बाजी मारती है या फिर ऑस्ट्रेलिया वापसी करती है.

यह भी पढ़ें:  'राजकुमारी बनना बंद करो स्टीव स्मिथ...' बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया का हुआ बुरा हाल, तो चिल्लाने लगे फैंस