world-news

Expaliner: थिएटर के बाद OTT पर भी अलग से पैसे देकर देखनी होगी ‘रामायण’, जानिए क्यों बदल रहा डिजिटल रिलीज का तरीका?

October 22, 2026

Why Film Digital Release Strategy is Changing: अब के डिजिटल दौर में फिल्मों को देखने का तरीका लगातार बदलता जा रहा है. आज से पहले लोग नई फिल्म देखने के लिए थिएटर में जाते थे. उसके बाद फिल्म थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद टीवी पर आती थी.वहीं, अब OTT आने के बाद घर बैठे फिल्में और वेब सीरीज देखना आसान हुआ. आम तौर पर एक सब्सक्रिप्शन से दर्शक प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई तरह का कंटेंट देख सकते हैं. लेकिन अब ‘रामायण: पार्ट वन’ की डिजिटल रिलीज में अलग तरीका अपनाया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, थिएटर में रिलीज के बाद यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी, मगर इसे देखने के लिए दर्शकों को अलग से पैसे देने होंगे. इसे पे-पर-व्यू कहा जाता है. सवाल है कि यह मॉडल क्या है और फिल्मों की डिजिटल रिलीज में ये तरीका क्यों अपनाया जा रहा है. 

OTT पर ‘रामायण’ देखने के लिए क्या करना होगा?

रामायण (Ramayana) फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन हाउस प्राइम फोकस स्टूडियोज और जियोहॉटस्टार ने डिजिटल रिलीज के लिए साझेदारी की है. फिल्म पहले थिएटर में रिलीज होगी.  थिएट्रिकल रन पूरा होने के बाद इंडिया के दर्शक जियोहॉटस्टार पर अलग से पमेंट करके से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकेंगे. सिर्फ रेगुलर सब्सक्रिप्शन लेने से फिल्म का एक्सेस नहीं मिलेगा. अभी मेकर्स ने OTT रिलीज की तारीख और देखने की कीमत नहीं बताई है. इसलिए कीमत या डेट को लेकर सामने आ रही जानकारी की पुष्टि नहीं हुई है. 

क्या होता है पे-पर-व्यू?

पे-पर-व्यू का मतलब है किसी एक फिल्म या प्रोग्राम को देखने के लिए अलग से पेमेंट करनी पड़ती है. सब्सक्रिप्शन में तय समय तक प्लेटफॉर्म की लाइब्रेरी में मौजूद कंटेंट देख सकते हैं. जबकि पे-पर-व्यू में किसी खास फिल्म का एक्सेस अलग से खरीदना पड़ता है. वहीं, कुछ सर्विस में यह एक्सेस लिमिटेड टाइम के लिए किराये की तरह भी हो सकता है. ‘रामायण’ के लिए जियोहॉटस्टार पर क्या शर्तें रहेंगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इसलिए अभी इतना ही कहा जा सकता है कि फिल्म को देखने के लिए अलग से पैसे देने होगें. 

रामायण के मेकर्स ने यह तरीका क्यों चुना?

फिल्म ‘रामायण’ को बड़े लेवल पर पेश किया जा रहा है. मेकर्स चाहते हैं कि दर्शक इसे ज्यादा से ज्यादा बड़े पर्दे पर देखें, खासकर IMAX 3D जैसे फॉर्मेट में. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने कहा था कि देश में सिनेमाघरों कीफैसिलिटी हर उस दर्शक तक नहीं पहुंचती, जिसके लिए रामायण की कहानी खास है. इसी वजह से थिएटर में रिलीज के बाद इसे घरों तक पहुंचाने के लिए जियोहॉटस्टार के साथ डील की गई है. इससे वे दर्शक भी फिल्म देख सकेंगे, जो थिएटर नहीं जा पाते.

डिजिटल रिलीज से भी होगी कमाई

रामायण की डिजिटल रिलीज से मेकर्स को थिएटर के बाद कमाई का एक और रास्ता दे सकता है. आमतौर पर OTT डील में दर्शक सब्सक्रिप्शन के जरिए फिल्म देखता है, जबकि पे-पर-व्यू में खास फिल्म के लिए अलग पैसे देने होते हैं. इससे डिजिटल रिलीज से कमाई का तरीका बदल सकता है. हालांकि, ‘रामायण’ की डील से कितनी रकम मिलेगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इसलिए यह कहना सही नहीं होगा कि इस फैसले से फिल्म की कमाई कितनी बढ़ेगी. फिलहाल इतना तय है कि थिएटर के बाद इसे घरों तक पहुंचाने के लिए अलग डिजिटल ऑफ्शन चुना गया है. जिससे मेकर्स की बड़ी कमाई हो सकती है. 

क्या जियो हॉटस्टार पर हर फिल्म के लिए अलग से पैसे देने होंगे?

बता दें कि अभी इसा तरह का कोई ऐलान नहीं हुआ है कि जियोहॉटस्टार या दूसरे OTT प्लेटफॉर्म अपनी सभी फिल्मों को पे-पर-व्यू पर दिखाने लगेंगे. यह अनाउसमेंट खास तौर पर ‘रामायण: पार्ट वन’ की डिजिटल रिलीज के लिए की गई है. इसलिए इसे OTT के सभी रूल्स में बदलाव नहीं समझना चाहिए. कई फिल्में अब भी नॉर्मल सब्सक्रिप्शन के तहत प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकेंगी. किसी फिल्म को किस मॉडल पर रिलीज किया जाएगा, यह मेकर्स, डिजिटल राइट्स के समझौते और प्लेटफॉर्म की प्लान के मुताबिक होता है. 

फिल्म ‘रामायण’ की कहानी क्या है?

‘रामायण: पार्ट वन’ महाकाव्य रामायण पर बेस्ड है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इसकी कहानी में भगवान राम और रावण के बीच महायुद्ध को दिखाया जाता है. दरअसल, अयोध्या के राजकुमार यानी भगवान राम अपने पिता राजा दशरथ के वचन के कारण वनवास जाते हैं. सीता और लक्ष्मण भी उनके साथ वन जाते हैं. यहां पर रावण सीता का हरण कर उन्हें लंका ले जाता है. इसके बाद राम, लक्ष्मण और हनुमान की मदद से सीता को वापस लाने के लिए लंका की यात्रा करते हैं, इस दौरान वो युद्ध करते हैं. यह कहानी कर्तव्य, प्रेम, साहस और अच्छाई की बुराई पर जीत को दिखाती है. 

5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण

मेकर्स ने रामायण की कहानी को दो पार्ट में पेश करने की योजना बनाई है. पहला हिस्सा 5 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं, दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज करने का प्लान है. यह फिल्म नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है और इसकी कहानी को लिखने के लिए श्रीधर राघवन ने वाल्मीकि की रामायण से इंस्पिरेशन ली है. जिससे की इसे  बड़े पर्दे के लिए तैयार किया जा सके है. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी में रिलीज करने में रिलीज किया जाएगा. 

रामायण में ये कलाकार आएंगे नजर 

रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर और काजल अग्रवाल समेत कई कलाकार भी फिल्म में अहम रोल अदा करते दिखाई देंगे. फिल्म की इतनी बड़ी स्टारकास्ट के कारण लोगों के बीच एक अलग ही एक्साइटमेंट बनी हुई है. हालांकि, किरदारों को पर्दे पर किस तरह पेश किया गया है. इसका पता रिलीज के बाद ही चलेगा.

म्यूजिक और विजुअल इफेक्ट्स हैं खास

फिल्म रामायण की खास बात इसके विजुअल इफेक्ट्स और म्यूजिक भी हैं. फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स प्रोडक्शन हाउस के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है. इसके म्यूजिक पर ए. आर. रहमान और हंस जिमर साथ काम कर रहे हैं. मेकर्स इसे IMAX 3D समेत बड़े फॉर्मेट में रिलीज करेंगे. उनका मकसद कहानी, म्यूजिक और विजुअल्स को बड़े पर्दे पर एक खास एक्सपीरियंस के साथ पेश करना है.

ये भी पढ़ें: Explainer: जब एकतरफा प्यार बन जाता है खौफ! सोनाक्षी-जहीर की 'Tu Hai Meri Kiran' में दिखेगा ‘डर’ जैसा जुनून