entertainment

Exclusive: Allu Arjun के फैंस ने उठाई जिम्मेदारी, 1 लाख लड़कियों के लिए 7 राज्यों में शुरू किया एक बड़ा अभियान - allu arjun fans association launch mega hpv vaccination and cervical cancer awareness drive across 7 states to protect 1 lakh girls

August 25, 2026

अल्लू अर्जुन जहां फैंस के मनोरंजन की जिम्मेदारी ले रहे हैं, तो वहीं उनके चाहने वालों ने कई राज्यों में घूमकर एचपीवी वैक्सीन अवेयरनेस इनिशिएटिव लिया है।

अल्लू अर्जुन के फैंस ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी/ फोटो- Instagram

अल्लू अर्जुन के फैंस ने उठाई बड़ी जिम्मेदारी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. अल्लू अर्जुन फैंस ने एचपीवी वैक्सीन जागरूकता अभियान चलाया

  2. सात राज्यों में 1 लाख लड़कियों को जागरूक करने का लक्ष्य

  3. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अल्लू के फैंस का इनिशिएटिव 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साउथ फिल्मों के स्टारडम से निकलकर अब अल्लू अर्जुन पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। अभिनेता की पुष्पा 2 ने उन्हें देश के साथ-साथ विदेशों में भी काफी बड़ी सफलता दिलाई।

अब वह जल्द ही पैन इंडिया रिलीज फिल्म 'राका' के साथ बड़े परदे पर लौट रहे हैं। अल्लू अर्जुन एक तरफ जहां अपनी फिल्म के साथ आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उनके चाहने वालों ने एक ऐसा अभियान शुरू किया है, जो लोगों को एचपीवी वैक्सीन अवेयरनेस और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करेगा। 

HPV वैक्सीन को लेकर अल्लू अर्जुन के फैंस ने फैलाई जागरूकता

एसोसिएशन के प्रवक्ता ने पुष्टि की, “अल्लू अर्जुन फैंस एसोसिएशन अपने एचपीवी वैक्सीन अवेयरनेस इनिशिएटिव को अब और बड़े स्तर पर ले जा रहा है। फैंस सात राज्यों में एक बड़े जागरूकता अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। इसका दूसरा चरण 8 और 9 सितंबर को होगा, जिसमें वर्कशॉप, स्कूल सेशन और कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम शामिल होंगे।"

उन्होंने आगे कहा, "1,000 से ज्यादा ऑन-ग्राउंड इवेंट्स की योजना बनाई गई है, जिसमें मौजूदा चरण में 400 प्रोग्राम शामिल हैं। इस पहल का लक्ष्य करीब 1 लाख लड़कियों तक पहुंचना है और परिवारों को समय पर एचपीवी वैक्सीनेशन और सर्वाइकल कैंसर से बचाव के बारे में जागरूक करना है।”

Untitled design (32)

सामाजिक कार्यों से हमेशा जुड़े रहते हैं अल्लू अर्जुन

यह पहल अल्लू अर्जुन के फैंस की सामाजिक जिम्मेदारी की मजबूत भावना को दिखाती है, जो अपनी सामूहिक पहुंच का इस्तेमाल लगातार महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों के लिए कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन सोशल सर्विस से भी जुड़े हुए हैं। वह अपने फैंस एसोसिएशन के साथ मिलकर कई ऐसे सामाजिक कार्य करते हैं, जो लोगों के हित में हो।

सर्वाइकल कैंसर और एचपीवी वैक्सीन जागरूक करने से पहले अभिनेता ने अपने फैंस एसोसिएशन (AAFA) के सदस्यों के लिए फ्री दुर्घटना बीमा योजना शुरू की थी, जिसके तहत राज्य और जिला समिति के सदस्यों को आर्थिक सुरक्षा दी जाती है।

allu arjun

राका के साथ तहलका मचाएंगे अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह एटली के निर्देशन मे बन रही फिल्म 'राका' में नजर आएंगे। यह फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, मलयालम, कन्नड़, तमिल में भी रिलीज होगी। फिल्म में पहली बार उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। 'राका' दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।