भारत सहित दुनियाभर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नए उपाय अपनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कई वाहन निर्माताओं की ओर से Electric Cars ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया के साथ ही देश में भी काफी तेजी से Electric Cars की मांग बढ़ रही है। लगातार वाहन निर्माताओं की ओर से इलेक्ट्रिक कारों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। लेकिन लापरवाही के साथ ईवी चार्ज करने के साथ और किस तरह की लापरवाही करने पर लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
ईवी का रखें ध्यान
देश में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अधिकतर लोगों को ईवी का सही तरह से उपयोग करना नहीं आता है। जिस कारण वाहनों में कई तरह के नुकसान हो जाते हैं।
पूरी खत्म न करें बैटरी
कभी भी Electric Car की बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज नहीं करवाना चाहिए। हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि जब बैटरी 20 पर्सेंट के आस-पास रह जाए तो उसे चार्ज करें। लगातार बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज होने के कारण बैटरी की उम्र तेजी से कम होने लगती है। वहीं बैटरी को कभी भी 80 फीसदी से ऊपर चार्ज नहीं करना चाहिए।
कैसे करें चार्ज
आमतौर पर कंपनियों की ओर से इलेक्ट्रिक कार के साथ चार्जर दिया जाता है। यह कम क्षमता का चार्जर होता है, जिससे बैटरी को चार्ज होने में ज्यादा समय लगता है। जिससे बचने के लिए लोग कार को फास्ट चार्जर से चार्ज करते हैं। लेकिन लंबे समय तक फास्ट चार्जर के जरिए बैटरी को चार्ज करने का नुकसान ज्यादा होता है। इसलिए कोशिश करें कि जब जरूरत हो तभी फास्ट चार्जर का उपयोग करें। जब ज्यादा जरूरत न हो तो इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को सामान्य चार्जर से ही चार्ज करना बेहतर रहता है।
स्पीड का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक कार को चलाते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कार को अचानक से तेज स्पीड में नहीं चलाना चाहिए। ऐसा करने से भी बैटरी काफी तेजी से डिस्चार्ज होने लगती है और लंबे समय तक इस तरह से ही कार को चलाने पर बैटरी पर बुरा असर होता है।
लाखों रुपये खर्च
अगर लंबे समय तक इलेक्ट्रिक कार को लापरवाही के साथ चलाया जाता है, तो इसका बुरा असर कार की मोटर और बैटरी पर होता है। जिससे कार की उम्र भी कम होने लगती है। अगर एक बार बैटरी या मोटर में खराबी आ जाती है, तो उसे बदलवाने में लाखों रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं।