कर्मचारी राज्य बीमा योजना (ESIC) के तहत आने वाले सदस्य अब अपना e-Pehchan कार्ड UMANG ऐप के जरिए अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। यह डिजिटल कार्ड मुफ्त इलाज और मेडिकल सुविधाओं के लिए पहचान साबित करने में सहायक होगा, जिससे हार्ड कॉपी रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कैसे डाउनलोड करें ESIC e-Pehchan Card? फ्री इलाज के लिए फोन में रखें सेव

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी ESIC यानी एम्प्लाइज स्टेट इंश्योरेंस स्कीम के तहत आते हैं, तो आपके लिए e-Pehchan कार्ड अपने साथ रखना काफी जरूरी है। फ्री इलाज या किसी मेडिकल सुविधा की जरूरत पड़ने पर ये कार्ड आपकी ESIC मेम्बरशिप और एलिजिबिलिटी साबित करने में काम आता है। ऐसे में अगर कार्ड घर पर रह जाए या अचानक इसकी जरूरत पड़ जाए, तो दिक्कत हो सकती है। हालांकि अब आपको हर बार कार्ड की हार्ड कॉपी साथ रखने की जरूरत नहीं है।
जी हां, आप अपने स्मार्टफोन में भी इस ESIC e-Pehchan Card की डिजिटल कॉपी डाउनलोड करके रख सकते हैं। इसके लिए आपको UMANG App की मदद लेनी होगी और छोटा-सा प्रोसेस फॉलो करके इसे अपने फोन में सेव कर लेना है। चलिए पहले जानते हैं कि e-Pehchan Card फोन में रखना क्यों फायदेमंद...
e-Pehchan कार्ड फोन में रखना क्यों फायदेमंद?
ESIC स्कीम के तहत एलिजिबल कर्मचारियों और उनके फैमिली मेंबर्स को निर्धारित नियमों के मुताबिक मेडिकल सुविधाएं मिलती हैं। अस्पताल या डिस्पेंसरी में इन सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपकी पहचान और ESIC से जुड़ी डिटेल्स देना जरूरी होता है।
ऐसे में अगर फोन में e-Pehchan Card सेव रहने से जरूरत के वक्त कार्ड ढूंढने या ऑफिस से इसकी कॉपी मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे PDF फॉर्म में सेव करके आप आसानी से जरूरत पड़ने पर चेक कर सकते हैं।
UMANG App से कैसे डाउनलोड करें कार्ड?
- सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में UMANG App इंस्टॉल करें।
- इसके बाद ऐप खोलकर अपने अकाउंट से लॉगिन या जरूरी वेरिफिकेशन पूरा करें।
- अब UMANG में ESIC सर्विस को सर्च करके उसे ओपन करें।
- यहां आपको e-Pehchan Card से जुड़ा ऑप्शन दिखाई देगा।
- Download e-Pehchan Card पर टैप करें।
- अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ESIC Insurance/IP Number दर्ज करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
- OTP डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- जानकारी सही होने पर आपका e-Pehchan Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब इसे डाउनलोड करके PDF फाइल के रूप में अपने फोन में सेव कर लें।
यह भी पढ़ें- Vivo का 7200mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले भी