|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2025/12/08/entertainment-top-news-live-updates-2025-12-08-09-19-54.jpeg)
Photograph: (News Nation)
Oct 01, 2026 13:09 IST
Entertainment News Live Updates:'दुपहिया सीजन 2' ओटीटी पर रिलीज
गजराज राव, स्पर्श श्रीवास्तव, रेणुका शहाणे, शिवानी रघुवंशी, भुवन अरोड़ा और दिनेश लाल यादव निरहुआ की :'दुपहिया सीजन 2' गुरुवार, 01 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.
Oct 01, 2026 12:15 IST
Entertainment News Live Updates: कार्थी की 'सरदार 2' ओटीटी पर हुई रिलीज
जो लोग कार्थी की 'सरदार 2' थिएटर में नहीं देख पाए वे अब इसे घर बैठे एंजॉय कर सकते हैं. दरअसल इस फिल्म ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है. जी हां 'सरदार 2' गुरुवार, 1 अक्टूबर को तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.
Oct 01, 2026 12:14 IST
Entertainment News Live Updates: ‘कांतारा’ के 4 साल पूरे
कांतारा ने एक लोकल कन्नड़ कहानी से ग्लोबल सेंसेशन बनने तक का सफर तय करने का अपना शानदार चार यादगार साल पूरा कर लिया है। इस खास मौके पर होम्बले फिल्म्स ने ने फैंस का आभार जताया है.
Oct 01, 2026 11:15 IST
Entertainment News Live Updates: सुनीता आहूजा ने कृष्णा-कश्मीरा संग की पार्टी
गोविंदा संग विवादों के बीच ही अब सुनीता आहूजा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ पार्टी करने पहुंचीं. इस दौरान उनके बेटे भी साथ नजर आई.
Oct 01, 2026 10:07 IST
Entertainment News Live Updates: 'द वन' छठे दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'द वन' ने रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 4.35 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इसका 6 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन अब 49.20 करोड़ रुपये हो गया है.
Oct 01, 2026 09:36 IST
Entertainment News Live Updates: बुधवार को गिरी 'द पैराडाइज' की कमाई
सैकनिल्क के मुताबिक 'द पैराडाइज' ने बुधवार को रिलीज के 7वें दिन भारत में 3.40 करोड़ कमाए. इसी के साथ इस फिल्म का भारत में 7 दिनों का कुल नेट कलेक्शन अब 104.90 करोड़ हो गया है.
Oct 01, 2026 08:33 IST
Entertainment News Live Updates: 'स्त्री 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा
प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने 'स्त्री 3' की रिलीज की टाइमलाइन का ऐलान किया और बताया कि इस फ्रैंचाइजी की मच अवेटेड तीसरी किस्त 2028 में आएगी.
Oct 01, 2026 08:32 IST
Entertainment News Live Updates: बनर्जी आत्महत्या मामले में राहुल राज को राहत
प्रत्युषा के परिवार की ओर से राहुल परशोषण के आरोप लगाए जाते रहे हैं. हाईकोर्ट के इस आदेश के साथ करीब एक दशक से चल रहे इस मामले में राहुल राज सिंह को बड़ी कानूनी राहत मिली है. अदालत ने राहुल राज सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत लगाए गए आरोपों से डिस्चार्ज कर दिया है. जस्टिस एस.जी. डिगे की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया. राहुल राज सिंह पर भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने के अलावा धारा 323, 504 और 506 के तहत भी आरोप लगाए गए थे.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें