|
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
Entertainment News Live Updates: न्यूज नेशन के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको मनोरंजन से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स देते रहेंगे. यहां आपको बॉलीवुड, टीवी से लेकर सेलेब्स की लाइफ से जुड़ी हर छोटी से बड़ी चटपटी खबरें मिलेंगी.
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/17/entertainment-3-2026-08-17-08-00-16.jpg)
Entertainment Photograph: (AI Generated)
Aug 27, 2026 12:01 IST
Entertainment News Live Updates: अनुष्का सेन का क्यूट वीडियो वायरल
Entertainment News Live Updates: अनुष्का सेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सिक्योरिटी गार्ड को हेल्लो करती हुई नजर आ रही हैं. देखें वीडियो
Aug 27, 2026 11:12 IST
Entertainment News Live Updates: नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए सोनू सूद ने बढ़ाए हाथ
नेपाल में आई भयानक बाढ़ में 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 750 से ज्यादा लोग लापता है. संकट की इस घड़ी में नेपाल के लिए सोनू सूद ने मदद के हाथ बढ़ाते हुए नेपाल को हिम्मत दी है.
Nepal, you are not alone.
— sonu sood (@SonuSood) August 26, 2026
We are coming with food, shelter and the strength to help you rebuild. 🇳🇵❤️Aug 27, 2026 10:47 IST
Entertainment News Live Updates: Onam के मौके पर असिन ने अपनी बेटी की फोटोज की शेयर
Entertainment News Live Updates: साउथ से बॉलीवुड तक में छाने वालीं असिन ने अपनी बेटी की कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में असिन की बेटी ओणम मनाते हुए दिखाई दे रही हैं. पीले और नारंगी कलर के आउटफिट में असिन की बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं एक्ट्रेस की बेटी फोटोज में फूलों से रंगोली बनाती नजर आ रही हैं. असिन की बेटी के साथ उनके पति भी नजर आ रहे हैं. फैंस को असिन की लाइफ के ये प्राइवेट मोमेंट्स काफी पसंद आ रहे हैं. बता दें बॉलीवुड में असिन आमिर खान और सलमान खान के साथ ब्लॉकस्टर फिल्में दे चुकी हैं.
Aug 27, 2026 10:26 IST
Entertainment News Live Updates: अंकित बालियान का आखिरी वीडियो वायरल
हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अब सिंगर का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है.
Aug 27, 2026 09:49 IST
Entertainment News Live Updates: कुकू कोहली के निधन से भावुक हुए सलमान खान
Entertainment News Live Updates: सलमान खान ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘कुकू जी आपकी आत्मा को शांति मिले. अरुणा जी, आपके साथ मेरी संवेदनांए हैं. ईश्वर आपको इस दुख से निकले की शक्ति प्रदान करे.’ सोशल मीडिया पर सलमान खान का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
Aug 27, 2026 09:28 IST
Entertainment News Live Updates: सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज
प्राइम वीडियो की ओरिजिनल सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सीरीज में भुवन बाम, सचिंद्र नाथ रोहित सराफ) प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में हैं और ये सीरीज 11 सितंबर को स्ट्रीम की जाएगी.
Aug 27, 2026 09:12 IST
Entertainment News Live Updates: 'टॉक्सिक' का ओपनिंग डे कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक टॉक्सिक ने ओपनिंग डे पर भारत में 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये रहा.
Aug 27, 2026 08:23 IST
Entertainment News Live Updates: हॉलीवुड एक्टर Tim Curry का निधन
हॉलीवुड एक्टर टिम करी का 80 साल की आयु में निधन हो गया है. 'द रॉकी हॉरर पिक्चर शो' में डॉ फ्रैंक एन फरटर के किरदार से मशहूर टिम को विलेन के रोल में लोगों ने काफी पंसद किया था और उन्हें इस रोल के लिए लोग आज भी याद करते हैं.
Aug 27, 2026 08:20 IST
Entertainment News Live Updates: 'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुईं रिया चक्रवर्ती
'द ट्रेटर्स 2' में फिनाले से पहले बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है. शो में इनोसेंट बनकर पहुंचीं रिया चक्रवर्ती एविक्ट हो गई हैं. एविक्शन के दौरान रिया काफी इमोशनल नजर आईं.
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें