
पाकिस्तानी बैटिंग लीड्स में धराशायी हो गईImage Credit source: Getty Images
वेस्टइंडीज में किसी तरह टेस्ट मैच जीतकर सीरीज बराबर करने वाली पाकिस्तानी टीम की इंग्लैंड पहुंचकर पोल खुल गई. इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने गई पाकिस्तानी टीम पहले ही दिन बुरी तरह ढेर हो गई. लीड्स में टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के सिर्फ 2 तेज गेंदबाजों ने मिलकर पाकिस्तान की पूरी बैटिंग लाइन-अप को ध्वस्त कर दिया. ऑली रॉबिनसन और जॉश टंग ने मिलकर 5-5 विकेट लिए , जिसके चलते पाकिस्तान सिर्फ 171 रन पर ढेर हो गई.
बुरी तरह लड़खड़ाई पाकिस्तानी बैटिंग
बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैक्कलम के टीम से हटने के बाद इंग्लैंड की पहली बार मैदान पर उतरी. कप्तान के रूप में वापस लौटे जो रूट के होम ग्राउंड हेडिंग्ले में ही इंग्लैंड ने नए दौर की शुरुआत दमदार अंदाज में की. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तानी टीम को सीरीज की पहली ही गेंद पर झटका लग गया, जब तेज गेंदबाज ऑली रॉबिनसन ने ओपनर अजान अवैस को LBW आउट कर दिया. वहीं वेस्टइंडीज में चोटिल होने के बाद वापसी कर रहे पूर्व कप्तान शान मसूद भी तुरंत आउट हो गए.
सिर्फ 6 रन पर 2 विकेट गिरने के बाद ओपनर इमाम-उल-हक और बेहतरीन लय में चल रहे अब्दुल्ला शफीक ने पारी को संभाला. दोनों ने 91 रन की बेहतरीन साझेदारी की, जिसे टंग ने तोड़ा. टीम का स्कोर जब 97 रन था, तब इमाम के रूप में पाकिस्तान ने तीसरा विकेट गंवाया. ऐसा लगा था कि यहां से बाकी बल्लेबाज भी साझेदारियां कर पाकिस्तान को बड़े स्कोर तक ले जाएंगे लेकिन यहां से पतझड़ लग गया. अगले 74 रन के अंदर पाकिस्तान ने बचे हुए 7 विकेट गंवाए और पूरी टीम सिर्फ 171 रन पर ढेर हो गई.
बाबर के बिना ही उतरा पाकिस्तान
पाकिस्तान के लिए एक बार फिर शफीक ने सबसे दमदार पारी खेली, जो 61 रन बनाकर आउट हुए. उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 50 का आंकड़ा पार नहीं कर सका. इमाम उल हक ने 42 रन की पारी खेली. पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपने कप्तान बाबर आजम के बिना ही उतरी है, जो टेस्ट से पहले खेले गए अभ्यास मैच में चोटिल हो गए थे. बाबर की गैरहाजिरी में सलमान आगा ने टीम की कमान संभाली है.

सुमित सुन्द्रियाल
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.
Read More