world-news

बिहारशरीफ़ रेलवे स्टेशन में बैठक,रेल कर्मचारियों की समस्या पर चर्चा: नई बहाली की मांग, ECRKU महामंत्री बोले- कर्मचारियों की संख्या बढ़े, युवाओं को मिले मौका - Nalanda News

July 25, 2026

बिहारशरीफ़ रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार को ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ECRKU) बख्तियारपुर शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में रेल कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, कार्यस्थल पर सुविधाओं के अभाव और पे-कमीशन से जुड़े मुद्दों पर वि

.

कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई

बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री एस.एन.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि हाल के साल में रेलवे की पटरियों की लंबाई, विद्युतीकरण, रेल डिब्बों और ट्रेनों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है, लेकिन इसके अनुपात में कर्मचारियों की संख्या नहीं बढ़ाई गई है, जिससे वर्तमान कर्मियों पर काम का भारी दबाव है।

उन्होंने रेल प्रशासन से अविलंब नए पदों का सृजन कर बेरोजगार युवाओं को रेलवे में मौका देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने ट्रैकमेन की पेट्रोलिंग, टीए, ओवरटाइम, प्रमोशन, वर्दी और शिक्षा भत्ते जैसी समस्याओं को रेल प्रशासन के शीर्ष स्तर तक पहुंचाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया।

बैठक में शामिल रेलवे कर्मी।

बैठक में शामिल रेलवे कर्मी।

स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए बख्तियारपुर शाखा के पूर्व शाखा मंत्री विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों का यात्रा भत्ता पिछले एक साल से रुका हुआ है, जिसका हर महीने नियमित भुगतान होना चाहिए। उन्होंने बिहारशरीफ के जिला मुख्यालय होने का हवाला देते हुए नई सराय थाने से स्टेशन की ओर आने वाली रेलवे की जर्जर सड़क के शीघ्र निर्माण की मांग की, ताकि यात्रियों और कर्मचारियों को राहत मिल सके। इसके अलावा उन्होंने बिहारशरीफ स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित करने के वास्ते पूरे परिसर की बाउंड्री फेंसिंग कराने और रेल कर्मचारियों के लिए नए आवासों के निर्माण की भी जोरदार मांग रखी।

निर्णयों के तहत कई अन्य प्रस्ताव भी पारित

यूनियन की ओर से जारी निर्णयों के तहत कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए, जिनमें रेल कर्मचारियों के बेहतर इलाज के लिए बिहारशरीफ के स्थानीय रजिस्टर्ड अस्पतालों से रेलवे का अनुबंध कराने, ट्रैकमैन के लिए पेट्रोलिंग की दूरी कम करने ताकि उन पर अत्यधिक शारीरिक दबाव न पड़े, और रेलवे में खाली पड़े सभी रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग प्रमुखता से शामिल रही।

इस बैठक में ईसीआरकेयू के वरिष्ठ नेता बी.के. सिंह, शाखा मंत्री अनिल कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव चंद्रशेखर प्रसाद, कोषाध्यक्ष विकास कुमार, सहायक सचिव नीरज कुमार, उपाध्यक्ष एस.के. निराला और सहायक सचिव दिलीप कुमार सहित बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे।