auto

कैसा है Dylect Sense 4K Max डैशकैम, क्‍या खरीदना होगा सही या नहीं? - dylect sense 4k max dashcam review budget friendly car safety

September 20, 2026

Dylect की ओर से भारतीय बाजार में Sense 4K Max डैशकैम को ऑफर किया जाता है। यह ड्यूल कैमरा और ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Dylect कार एक्सेसरीज का काफी चर्चित ब्रांड है, जो कई निर्माताओं के साथ ही आफ्टर मार्केट में भी कई तरह के उत्‍पादों की बिक्री करता है। निर्माता की ओर से बाजार में कई तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के लिए जानी जाती है। बीते कुछ समय से Dylect कार सेफ्टी डिवाइस Dashcam की रेंज को भी बाजार में ऑफर कर रही है। जिसके Dylect Sense 4K Max का हमने रिव्यू किया है।

Dylect Sense 4K Max की खूबियां

Dylect की ओर से बीते कुछ समय Dylect Sense 4K Max डैशकैम को बाजार में उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। यह डैशकैम ड्यूल कैमरे के साथ आता है जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके फ्रंट में बिल्‍ट इन 4के अल्‍ट्रा एचडी दिया है, जो 140-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाइड कैप्चर रिकॉर्ड करता है। इसमें निर्माता ने स्टोरेज के लिए माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट दिया है, जिसमें 1 TB का कार्ड लगा सकते हैं।

इस डैशकैम को कंट्रोल करने के लिए एप ऑफर की जाती है, जिसे एंड्रॉयड और iOS से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर लाइव वीडियो भी देखी जा सकती है। साथ ही फोन में एप से ही कैमरे की रिकॉर्डिंग की सेटिंग को भी बदला जा सकता है। एप के जरिए फोटो, टाइम-लैप्स और रिकॉर्डेड क्लिप्स देखने के साथ उनको फोन में डाउनलोड भी किया जा सकता है। एप में इमरजेंसी वीडियो (Events) के लिए अलग से फोल्डर दिया गया है। जिसकी वीडियो सामान्‍य वीडियो के मुकाबले ज्‍यादा समय तक सुरक्षित रखी जा सकती हैं।

dylect dash cam jagran 21337 (1)

कैसा है डिजाइन

Dylect का यह डैशकैम दो कैमरा यूनिट के साथ आता है। जिसमें से फ्रंट कैमरा यूनिट में 2.4 इंच की स्‍क्रीन भी मिलती है। जिसमें वीडियो रिकॉर्ड करने और देखने के साथ ही तरह के फीचर्स को एक्टिव भी किया जा सकता है। वहीं पीछे की रिकॉर्डिंग करने के लिए भी जो कैमरा दिया गया है, उसका डिजाइन भी काफी पतला रखा गया है।

डैशकैम की परफॉर्मेंस

Dylect Sense 4K Max डैशकैम रोड का वाइड एरिया रिकॉर्ड करता है। करीब 3 से 4 मीटर तक की दूरी पर चल रहे वाहनों का नंबर प्लेट यह काफी आसानी से रिकॉर्ड कर लेता है। दिन के समय इस डैशकैम की परफॉर्मेंस निराश नहीं करती है। हालांकि लो लाइट में इसका रियर कैमरे की रिकॉर्डिंग को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता था। Dylect की ओर से इस डैशकैम को जिस सेगमेंट में ऑफर किया जा रहा है, इसमें दूसरे डैशकैम की परफॉर्मेंस के मुकाबले इसका प्रदर्शन ज्‍यादा बेहतर समझ आता है।

वीडियो के साथ-साथ यह ऑडियो भी रिकॉर्ड करता है, जिसका फायदा तब मिलता है जब गाड़ी को रोका जाए और उस समय साफ आवाज इसमें रिकॉर्ड की जा सकती है। रिकॉर्डिंग में यूजर्स को तारीख और समय के साथ ही स्‍पीड की जानकारी भी मिलती है। इसमें पार्किंग मोड भी दिया है। हालांकि इसके लिए डैशकैम को सीधे कार की बैटरी से कनेक्ट करना पड़ता है, जिसके बाद यह खड़ी हुई गाड़ी में भी कुछ कुछ देर की वीडियो को रिकॉर्ड कर लेता है, जो कई स्थितियों में काफी उपयोगी भी साबित हो सकती है।

यह किसी एक्सीडेंट या तेज झटके की स्थिति में ऑटोमैटिक इमरजेंसी रिकॉर्डिंग शुरू कर देता है। यह वीडियो आपको अलग फोल्डर में मिलते हैं।

खरीदें या नहीं

Dylect Sense 4K Max डैशकैम को ऑनलाइन करीब नौ हजार रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। अगर आप ऐसा डैशकैम खरीदना चाहते हैं जो सामने के साथ ही पीछे की वीडियो को भी रिकॉर्ड करे। डैशकैम किसी ऐसी कंपनी का हो जो बाजार में कई बेहतरीन उत्‍पादों को ऑफर कर रही है और गाड़ी में ADAS न होने के बाद भी उस तरह के कुछ फीचर्स डैशकैम में हों तो यह आपके लिए बेहतरीन विकल्‍प हो सकता है। ऐसी ही क्वालिटी वाले डैशकैम मार्केट में दूसरी कंपनियों की ओर से कुछ कम कीमत पर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। Dylect डैशकैम का कॉम्पैक्ट डिजाइन और वीडियो क्वालिटी यह डैशकैम खरीदने के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है।