world-news

DUSU Election Results : अखिलेश यादव बोले- भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा

September 21, 2026

DUSU Election Results : दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के चार केंद्रीय पदों में से तीन पर एबीवीपी ने कब्जा जमाया है। भाजपा की मुख्य छात्र इकाई एबीवीपी के यश डबास अध्यक्ष, रिया छावड़ी को सचिव और लक्ष्यराज सिंह को संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीता। हालांकि,नतीजे घोषित किए जाने के बाद चुनाव में धांधली के आरोप लग रहे हैं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ में घपले का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- जयंत चौधरी से मोहम्मद शमी ने की मुलाकात, तस्वीर वायरल होते ही चढ़ा सियासी पारा, क्या क्रिकेटर अमरोहा से नई पारी का करेंगे आगाज?

दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में संयुक्त सचिव (JS) पद पर निर्दलीय विशेष यादव ने एबीवीपी और एनएसयूआई को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विशेष यादव को समाजवादी छात्र सभा का समर्थन प्राप्त था। हार के बाद विशेष ने आरोप लगाया था कि हर साल चुनाव नतीजों में संगठन (एबीवीपी) घपलेबाजी करता है। छात्रों पर संगठन को वोट देने के लिए दबाव बनाया जाता है। वह 19वीं राउंड तक आगे चल रहे थे और अचानक 20वें राउंड की गिनती में हार गए। जबकि 20वें राउंड में ईवीएम की संख्या कम थी फिर भी अचानक से वोट बढ़ गए।

इन आरोपों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा। जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल भाजपा सारे पद हारी है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी झूठेलसर्टिफ़िकेट से जीते हैं, सच्ची मतगणना से नहीं। भाजपा के ऊपर अपनी नैतिक जीत अर्जित करने वाले विपक्ष के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। इसी अन्याय और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ हम सबको एकजुट होना होगा तभी बदलाव आएगा।’

जेन ज़ी ने दिखा दिया है कि भाजपा का विरोध इस हद तक था कि उन्हें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ का चुनाव भी घपले से जीतना पड़ा।

जब निर्दलियों से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हार गई हो, तो उसकी हालत युवाओं के बीच कितनी जर्जर है ये कहने की ज़रूरत नहीं है। दरअसल भाजपा सारे पद हारी है।… pic.twitter.com/A1xEOFPI2o

पढ़ें :- अखिलेश के 'PDA रथ' के रंग को मायावती ने बताया 'भगवा', बोलीं- क्या सपा प्रमुख का मुस्लिम वोट बैंक से भरोसा उठ गया?

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 20, 2026