sports

ईशान किशन ने शतक से जीता गर्लफ्रेंड का दिल... Duleep Trophy Final के बीच हुआ ऐसा

September 7, 2026

ईशान किशन ने शतक से जीता गर्लफ्रेंड का दिल... Duleep Trophy Final के बीच हुआ ऐसा

शतक पर फिदा गर्लफ्रेंड (Photo: PTI/Instagram)

Ishan Kishan, Duleep Trophy Final: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर दलीप ट्रॉफी के फाइनल के पहले दिन दर्शकों का बड़ा हुजूम देखने को मिला. दर्शकों का वो सैलाब आया तो था वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान देखने के लिए, मगर उन्हें देखने को मिला ईशान किशन का शानदार शतक. मतलब सोचा कुछ, हुआ कुछ. लेकिन जो हुआ अच्छा हुआ. वैभव सूर्यवंशी तो 44 रन बनाकर आउट हो गए मगर ईशान किशन पहले दिन के खेल में शतक जड़कर नाबाद रहे. ईशान किशन के शतक पर देश क साथ-साथ उनकी गर्लफ्रेंड का भी दिल आया, जिन्होंने उस पर जबरदस्त रिएक्शन दिया.

बड़ा मैच है, ईशान किशन हैं ना

ईशान किशन ने पहले दिन के खेल में 135 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 111 रन बनाए. इस दौरान ईशान ने 4 चौके और 5 छक्के लगाए. ईशान के इस शतक की बदौलत मैच में ईस्ट जोन मजबूत स्थिति में आ खड़ा हुआ है. उसने पहले ही दिन 4 विकेट पर 385 रन बना लिए. फाइनल में शतक जड़कर ईशान किशन ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि उनमें बड़े मैचों में परफॉर्म करने और कप्तान के तौर पर टीम को फ्रंट से लीड करने का कितना माद्दा है?

ईशान किशन के शतक पर आया गर्लफ्रेंड का दिल

अब सवाल है कि ईशान के जिस एक शतक से टीम को इतना फायदा हुआ. उसके बारे में जब उनकी गर्लफ्रेंड कही जाने वाली अदिति हुंडिया ने सुना तो क्या कहा? अदिति हुंडिया ने ईशान के उस बेमिसाल शतक पर अपना रिएक्शन इंस्टा स्टोरी में शेयर किया. अदिति ने लिखा- मेहनत और शान से कमाया हुआ जोरदार शतक.

ईशान किशन का शतक है बड़ा असरदार

साउथ जोन के खिलाफ दलीप ट्रॉफी के फाइनल में शतक लगाते हुए ईशान किशन ने दो दमदार पार्टनरशिप भी की. उन्होंने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन के साथ 129 गेंदों पर 94 रन की पार्टनरशिप की. फिर उसके बाद 5वें विकेट के लिए कुमार कुशाग्र के साथ 162 गेंदों पर अब तक 144 रन जोड़े हैं. ये पार्टनरशिप अब भी जारी है. यानी दूसरे दिन के खेल में ये साझेदारी और बड़ी होगी. वहीं ईशान किशन की नजर भी अपने शतक को दोहरे शतक में बदलने की होगी.

साकेत शर्मा

साकेत शर्मा

'कौन बनेगा करोड़पति' गेम शो से शुरू हुआ सफर न्यूज नेशन, इंडिया न्यूज, इंडिया डॉट कॉम और Editorji जैसे पड़ावों से गुजरा. इसी कड़ी में पिछले 5 सालों से मैं TV9 हिंदी के साथ जुड़ा हूं. यहां भी खेल की खबरों को बताना मेरा काम है. TV, डिजिटल और प्रोडक्शन हाउस, तीनों ही दुनिया की समझ और कुल मिलाकर एक दशक से भी ज्यादा का मेरे पास अनुभव है. हर रोज कुछ नया सीखने और नई क्रिएटिव चीज करने की कोशिश करता हूं. असफलता से घबराता नहीं और सफलता पर इतराता नहीं. बस कोशिश यही करता हूं कि हमेशा अपना बेस्ट दे सकूं. आज तक यही करता आया हूं और आगे भी इरादा ऐसा ही है. फिर चाहे काम डेस्क पर बैठकर खेल की खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का हो या फिर फील्ड में उतरकर उसे कैमरे पर उतारने का. सीधी भाषा में कहें तो मैं खेल के मैदान पर होने वाली हर हलचल को आपतक पहुंचाने वाला एक खिलाड़ी हूं.

Read More

google button