education

DU Admissions 2026: डीयू यूजी राउंड-2 लिस्ट में मिली सीट? तो अभी सीट स्वीकार करें, डेडलाइन आज

July 27, 2026

Jul 27, 2026 11:26 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

DU Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने स्नातक (UG) दाखिले के राउंड-2 में अलॉटेड सीट एक्सेप्ट करने की डेडलाइन आज 27 जुलाई है। जिन छात्रों को सीट अलॉट हुई है, वे जल्द CSAS पोर्टल पर जाकर सीट स्वीकार करें।

DU Admission

दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन 2026

DU UG CSAS Round 2 Seat Allocation 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सेज में दाखिला लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर आई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS - UG 2026) के तहत पहले चरण की अलॉटेड सीटों को स्वीकार करने की अंतिम तिथि आज 27 जुलाई 2026 है। अब जिन छात्रों को अलॉटमेंट राउंड-2 में सीट मिली है, वे तक अपने पोर्टल पर लॉगिन करके सीट स्वीकार कर सकते हैं।

पहले ये तिथि 26 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 27 जुलाई 2026 कर दिया गया था। डीयू ने यह कदम उन विद्यार्थियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए उठाया है, जो किसी तकनीकी समस्या या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में देरी के कारण तय समय सीमा के भीतर अपनी अलॉटेड सीट पर स्वीकृति दर्ज नहीं कर सके थे।

क्या है CSAS राउंड 2 का नया शेड्यूल?

दिल्ली यूनिवर्सिटी द्वारा जारी रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, एडमिशन प्रक्रिया की मुख्य तारीखें इस प्रकार हैं:

सीट एक्सेप्ट करने की अंतिम तिथि: छात्र 27 जुलाई 2026 तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी आवंटित सीट को स्वीकार कर सकते हैं।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: कॉलेजों द्वारा ऑनलाइन आवेदनों और अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन एवं मंजूरी की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन फीस भुगतान: जिन छात्रों के आवेदन को संबंधित कॉलेज द्वारा मंजूरी दे दी जाएगी, वे 29 जुलाई 2026 तक अपनी एडमिशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करके अपनी सीट पक्की कर सकेंगे।

सीट एक्सेप्ट करना क्यों है अनिवार्य?

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नियमों के अनुसार, यदि किसी अभ्यर्थी को पहले राउंड में कोई भी सीट अलॉट हुई है, तो उसे उस सीट को स्वीकार करना बेहद अनिवार्य है। यदि कोई छात्र समय रहते अलॉटेड सीट को एक्सेप्ट नहीं करता है, तो उसे एडमिशन प्रक्रिया से पूरी तरह बाहर कर दिया जाएगा।

ऐसे छात्र अगले राउंड्स में 'Upgrade' या भाग लेने के पात्र भी नहीं रहेंगे। इसलिए, यदि आपको आपकी पहली पसंद का कॉलेज या कोर्स नहीं भी मिला है, तब भी सीट स्वीकार करें। एडमिशन फीस जमा करने के बाद ही आपको अगले राउंड में अपनी पसंद के बेहतर कॉलेज के लिए 'Upgrade' का विकल्प मिलेगा।

28 जुलाई 2026 से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी नए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए एक और बड़ी जानकारी साझा की है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की आधिकारिक शुरुआत 28 जुलाई 2026 से होने जा रही है। जिन छात्रों की प्रवेश औपचारिकताएं और फीस भुगतान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उन्हें संबंधित कॉलेजों द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 28 जुलाई से अपनी कक्षाओं में उपस्थित होना होगा। नया सत्र दूसरे चरण के तुरंत बाद शुरू हो रहा है, इसलिए यूनिवर्सिटी ने अभ्यर्थियों को अपने सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट की ओरिजनल कॉपी तैयार रखने का सुझाव दिया है।

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें