
दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग
Drishyam 3 Advance Booking: अजय देवगन की सुपरहिट सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम’ के तीसरे पार्ट का इंतजार है. 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ पूरी तरह तैयार है. अब यह इंतजार बस कुछ ही घंटों में खत्म होने वाला है. फिल्म को लेकर फैन्स के बीच जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. रिलीज से ठीक पहले ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. दिल्ली-एनसीआर, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में फिल्म के कई शो हाउसफुल हो रहे हैं. माना जा रहा है कि पहले दिन यह फिल्म 40 करोड़ रुपये से बड़ी ओपनिंग कर सकती है. एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने मेकर्स को खुश कर दिया होगा.
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ के आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है. अब फाइनली सैकनिल्क की रिपोर्ट सामने आ गई है. फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अबतक 37.22 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, बिना ब्लॉक सीट्स के साथ कमाई 28.23 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. दरअसल अबतक 17 शोज सोल्ड आउट हो चुके हैं. फिल्म को कहां-कहां से कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जान लीजिए.
एडवांस बुकिंग में ‘दृश्यम 3’ का जलवा
दरअसल अजय देवगन की Drishyam 3 ने अबतक कुल 11.04 लाख टिकट बेच दिए हैं. वहीं, 35,919 शोज बुक हुए हैं. मॉर्निंग और ईवनिंग से ज्यादा दिन के शोज बुक हो रहे हैं. 12 बजे से 3 बजे तक की ऑक्यूपेंसी 12 परसेंट हैं. वहीं, 21 लाख टिकट पिछले कुछ घंटों में बुक किए गए हैं. वहीं, पिछले 6 घंटे में 7 लाख से ज्यादा कमाई हो गई है. अभी 700 के करीब शोज रह गए हैं, जिन्हें बुक किया जा सकता है पहले दिन के लिए. यह कलेक्शन पहले दिन के लिए हो रही एडवांस बुकिंग से सामने आया है. बताते चलें कि फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर ‘विजय सालगांवकर’ के आइकॉनिक रोल में नजर आएंगे. उनके साथ तबू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और रजत कपूर अपने-अपने पुराने किरदारों में लौट रहे हैं. वहीं, इस पार्ट में जयदीप अहलावत, प्रकाश राज और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए एक्टर्स की नई एंट्री हुई है.
‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वाले अक्षय खन्ना इस पार्ट में नहीं हैं. शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले क्रिएटिव और पैसों की अनबनकी वजह से वो फिल्म से अलग हो गए थे. अब पिक्चर में जयदीप अहलावत को लिया गया है, जो एकदम एक अलग रोल में दिखेंगे. ट्रेलर में एक्टर का अंदाज सबको पसंद आया है.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More