आलिया भट्ट एक्टिंग में पहले ही सबका दिल जीत चुकी हैं. अब एक्ट्रेस प्रोड्यूसर भी बन गई हैं और उनकी पहली प्रोड्यूस की गई फिल्म भी जल्द आ रही है, जिसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. फिल्म का नाम Dont Be Shy है, जो यंग एडल्ट रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. इसे आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने अपने प्रोडक्शन बैनर Eternal Sunshine Productions के तहत प्रोड्यूस किया है. फिल्म का डायरेक्शन श्रीति मुखर्जी ने किया है. इसमें चार नए चेहरों आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल को मुख्य भूमिकाओं में देखा जाएगा. फिल्म की कहानी दोस्ती, प्यार और बड़े होने के दौरान लिए जाने वाले उलझे हुए फैसलों के इर्द-गिर्द घूमती है.
आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए इसकी कहानी को उन अनुभवों से जोड़ा, जो बड़े होने के दौरान लगभग हर कोई महसूस करता है. उन्होंने Dont Be Shy को पहली मोहब्बत, सबसे अच्छे दोस्तों, दिल टूटने और गलत फैसलों की कहानी बताया है.
ये भी पढ़ें: फिल्म स्टार्स में ज्यादा स्टाइल, क्लासरोहित रॉय ने टीवी को बताया डस्टबिन मीडियम
कैसा है Dont Be Shyका ट्रेलर
शुक्रवार को रिलीज हुए 2 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर में आरुषि बजाज का किरदार श्यामिली शाय दास कहानी के सेंटर में है. शाय को लगता है कि उसे अपनी जिंदगी का रास्ता अच्छी तरह पता है, लेकिन जैसे ही रिश्ते और पुरानी दोस्तियां उसकी जिंदगी में दोबारा जगह बनाने लगती हैं, उसकी बनाई हुई सारी प्लानिंग बिगड़ने लगती है. आरुषि बजाज फिल्म में श्यामिली का किरदार निभा रही हैं, जिसे सभी शाय के नाम से जानते हैं. शाय ने अपनी जिंदगी को लेकर कुछ प्लान बना रखे हैं, लेकिन धीरे-धीरे चीजें उसके कंट्रोल से बाहर होने लगती हैं.
कब और कहां देख सकेंगे Dont Be Shy?
Dont Be Shy का प्रीमियर 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा. फिल्म हिंदी भाषा में अंग्रेजी सबटाइटल्स के साथ स्ट्रीम की जाएगी. फिल्म में आरुषि बजाज, पीयूष खाती, बियांका अरोड़ा और अंश दुग्गल के अलावा कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More