Dhirendra Shastri Brother Controversy: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग फिर विवादों में हैं। शालिग्राम गर्ग पर एक किसान को गोली मारने का आरोप है। घायल किसान जिला अस्पताल में भर्ती है। वहीं पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कहना है कि शालिग्राम जी से हमारा कोई लेना-देना नहीं है।
जमीन बेचने का दबाव, इनकार करने पर गोली मारी
राजनगर थाना इलाके के कोड़ा गांव में मंगलवार को फायरिंग हुई। घायल किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने उन्हें गोली मारी है। जमीन बेचने से इनकार करने पर विवाद के बाद शालिग्राम गर्ग ने फायरिंग की।
जमीन बेचने से इनकार करने पर मारपीट-धमकी
किसान मोतीलाल कुशवाहा ने आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र के किसानों पर जमीन बेचने का दबाव बनाया जा रहा है। इनकार करने पर मारपीट और धमकी दी जाती है।
घायल किसान जिला अस्पताल में भर्ती
किसान का आरोप है कि धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग ने एक के बाद एक 3-4 फायर किए। एक गोली उनके कान को छूकर निकली और वे लहूलुहान हो गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए।
ये खबर भी पढ़ें: मप्र पुलिस में 12 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के तबादले, आकाश भूरिया एडिशनल एसपी उज्जैन पदस्थ
घटना की जांच कर रही पुलिस
छतरपुर के एसपी आदित्य पटले ने बताया कि जांच की जा रही है कि घायल किसान को गोली ही लगी है या घटना कुछ और है। घायल किसान ने शालिग्राम गर्ग पर गोली मारने के आरोप लगाए हैं जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस सभी तथ्यों और सबूतों के आधार पर पड़ताल कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर: मध्यप्रदेश पुलिस में 374 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, सबसे ज्यादा 261 निरीक्षक संवर्ग के कर्मचारी, देखें पूरी लिस्ट
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमारा कोई लेना-देना नहीं
शालिग्राम जी के बारे में हम 3 साल पहले कह चुके हैं कि हमारा कोई उनसे लेना-देना नहीं है। वैसे भी परिवार से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। पूरा विश्व हमारा परिवार है। पूरा समाज हमारा परिवार है। हम राष्ट्र के लिए जीते हैं, सनातन के लिए जीते हैं। छतरपुर जिला और हमारा परिवार बहुत बड़ा है तो कुछ न कुछ यहां होता रहता है। कानून दंड दे। उन पर कानूनी कार्रवाई हो। उन पर जो उचित से उचित दंड हो सकता है, भगवान और कानून दंड दे। हम विशेष प्रार्थना करते हैं कि हर बात में हमको जोड़ा न जाए, क्योंकि बहुत बड़ा परिवार है, गांव, छतरपुर जिला, इसलिए कुछ न कुछ होता ही रहता है। हम स्पष्ट कहते हैं कि हर बात में हमको जोड़ा न जाए।
शालिग्राम गर्ग पर पहले भी लग चुके हैं आरोप
पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर पहले भी मारपीट से जुड़े मामलों में पहले भी आरोप लग चुके हैं। अब इस मामले की जांच के बाद ही असली जिम्मेदार का पता चलेगा।