Who is Dharmendra Pradhan Daughter Naimisha Pradhan: धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान कौन हैं? जानिए उनकी शिक्षा, LLB-LLM, पब्लिक पॉलिसी में करियर, USISPF में भूमिका और ओडिशी नृत्य से जुड़ी पूरी प्रोफाइल।
Who is Naimisha Pradhan: NEET UG पेपर लीक विवाद और CJP प्रोटेस्ट के बाद अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बीच उनकी बेटी नैमिषा प्रधान का नाम भी फिर से सुर्खियों में है। बता दें कि CJP प्रोटेस्ट के दौरान नैमिषा प्रधान के विदेश से शिक्षा हासिल करने को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया था, जिसकी वजह से उन्हें अपना इंस्ट्राग्राम अकाउंट तक बंद कर देना पड़ा था। धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान की पहचान सिर्फ एक बड़े राजनीतिक परिवार की सदस्य के रूप में नहीं है। उन्होंने अपनी पढ़ाई, रिसर्च और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में किए गए काम के जरिए अलग पहचान बनाई है। जानिए धर्मेंद्र प्रधान की बेटी नैमिषा प्रधान का एजुकेशन, करियर और उनके लाइफ की रोचक बातें।
नैमिषा प्रधान का स्कूल से लेकर विदेश तक शानदार शैक्षणिक सफर
नैमिषा प्रधान ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मायो कॉलेज गर्ल्स स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के लेडी श्रीराम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में बीए किया। राजनीति और प्रशासन की पढ़ाई के बाद उन्होंने कानून को अपना अगला विषय चुना और ओ.पी. जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल से एलएलबी की डिग्री हासिल की।
उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने अमेरिका की प्रतिष्ठित टफ्ट्स यूनिवर्सिटी के द फ्लेचर स्कूल ऑफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से अंतरराष्ट्रीय कानून (एलएलएम) में मास्टर डिग्री पूरी। यह संस्थान वैश्विक नीति, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंधों की पढ़ाई के लिए दुनिया के प्रमुख संस्थानों में शामिल माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan Son: निशांत प्रधान कौन हैं? जानिए धर्मेंद्र प्रधान के बेटे का एजुकेशन और करियर
पब्लिक पॉलिसी और रिसर्च में बनाया मजबूत अनुभव
पढ़ाई के दौरान ही नैमिषा ने कई प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम करके व्यावहारिक अनुभव भी हासिल किया। उन्होंने नीति आयोग (NITI Aayog), कार्नेगी इंडिया (Carnegie India) और सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) जैसी संस्थाओं में रिसर्च और इंटर्नशिप की।
इसके अलावा राष्ट्रीय महिला आयोग में भी उन्होंने कार्य अनुभव प्राप्त किया। न्यायिक व्यवस्था को करीब से समझने के लिए उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के एक न्यायाधीश के साथ इंटर्नशिप की, जहां कानून के व्यवहारिक पहलुओं को समझने का अवसर मिला।
ये भी पढ़ें- Dharmendra Pradhan Resignation: NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 4 दशक की राजनीति, पढ़ाई से संपत्ति तक जानिए
क्या करती हैं नैमिषा प्रधान?
वर्तमान में नैमिषा प्रधान यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में पब्लिक पॉलिसी एसोसिएट के रूप में कार्यरत हैं। इस भूमिका में वे भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग, सार्वजनिक नीति और विभिन्न नीतिगत मुद्दों पर काम करती हैं। उनकी शिक्षा और रिसर्च का अनुभव इस क्षेत्र में उनकी भूमिका को और मजबूत बनाता है।
नैमिषा प्रधान का कला से भी है गहरा जुड़ाव
अकादमिक और प्रोफेशनल उपलब्धियों के साथ-साथ नैमिषा ओडिशी शास्त्रीय नृत्य की प्रशिक्षित कलाकार हैं और व्यस्त पेशेवर जीवन के बावजूद अपनी सांस्कृतिक रुचियों को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।