Dhamtari School Student Bites: छत्तीसगढ़ के धमतरी में सरकारी स्कूल सिलौटी के एक छात्र को रेबीज होने की सनसनीखेज खबर से स्कूल में हड़कंप मच गया है। छात्र का व्यवहार अचानक से बदल गया और उसने दर्जनभर से ज्यादा क्लामेट को दांतों से काट लिया। सभी घायल छात्रों को एहतियात के तौर पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगाए गए।
छात्र को तीन साल पहले कुत्ते ने काटा था
शुरुआती जांच में पता चला है कि छात्र को करीब तीन साल पहले एक रेबीज संक्रमित कुत्ते ने काट लिया था। हालांकि, उस वक्त छात्र को रेबीज के सभी टीके लगाए गए थे और अभी तक उसकी तबीयत ठीक थी। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कर अपनी गहन निगरानी में रखा है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/16/dhamtari-school-student-bites-2026-07-16-17-56-38.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/16/dhamtari-school-student-bites-2026-07-16-17-58-18.jpg)
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/16/dhamtari-school-student-bites-2026-07-16-17-58-40.jpg)
घायल क्लासमेट का एंटी रेबीज टीके लगवाए
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल स्थिति को कंट्रोल में किया। घायल बच्चों का अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया और सभी प्रभावित छात्रों को रेबीज संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जा रही है।
ये खबर भी पढ़ें:Police Gender Guidline: नई जेंडर गाइडबुक को SC की मंजूरी, अब कोर्ट-थानों में कॉल गर्ल, रखैल जैसे अपमानजनक शब्द पूरी तरह बैन
प्रभावित छात्र अस्पताल में भर्ती
वहीं, काटने वाले छात्र को बेहतर चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लेने के बाद आवश्यक चिकित्सकीय और एहतियाती कार्रवाई शुरू कर दी।
बच्चे को डॉक्टरों ने निगरानी में रखा
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/07/16/dhamtari-school-student-bites-2026-07-16-18-14-22.jpg)
अस्पताल के पैथोलॉजी प्रभारी आदित्य सिंह ने बताया की एक बच्चे ने कुछ बच्चों को काटा है। मुझे ये पार्ट एग्रेशन का लग रहा है। उसने पहले कुछ बच्चों को कबड्डी खेलते समय काटा था। इसके बाद उसने कुछ क्लासमेट को मजाक-मजाक में काट लिया। यह बात कुछ बच्चे ने बताई है। उसने बताया कि कुछ बच्चों ने उसकी बात नहीं मानी तो काट लिया। अभी बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा है। 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है। यदि कोई रिएक्शन सामने आता है तो आगे का इलाज किया जाएगा।
ये खबर भी पढ़ें: रायपुर में E-20 पेट्रोल डालने से कार का इंजन खराब: कंज्यूमर कोर्ट ने मारुति सुजुकी को दोषी ठहराया, नई कार देने या 20.5 लाख लौटाने के दिए आदेश
सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर: CG Police Constable Promotion Case: बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस कॉन्स्टेबल प्रमोशन प्रोसेस पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
लेखक