Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशनों एस्केलेटर की मरम्मत का काम किया जा रहा है। ऐसे में यात्रियों को एस्केलेटर की सुविधा नहीं मिलेगी। यहां पढ़ें DMRC की एडवाइजरी...
दिल्ली मेट्रो के 6 स्टेशन पर ठप रहेंगे एस्केलेटर।
- Published: 06 Aug 2026, 03:46 PM IST
- Last Updated: 06 Aug 2026, 03:46 PM IST
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। DMRC द्वारा जारी नोटिस के तहत गुरुग्राम समेत येलो लाइन के 6 मेट्रो स्टेशनों पर कुछ एस्केलेटर की मरम्मत और ओवरहॉलिंग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते यात्रियों को स्टेशन के अंदर आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
डीएमआरसी का कहना है कि मेंटेनेंस का काम यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों के अंदर आसानी से आवागमन सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। मरम्मत का काम पूरा होने तक प्रभावित एस्केलेटर अस्थायी रूप से बंद रहेंगे। हालांकि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशनों पर मौजूद लिफ्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
कौन से स्टेशनों पर चल रहा काम ?
- अर्जन गढ़: कॉनकोर्स से प्लेटफॉर्म तक जाने वाला एस्केलेटर
- गुरु द्रोणाचार्य: ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाला एस्केलेटर
- सिकंदरपुर: ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाला एस्केलेटर
- MG रोड: ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाला एस्केलेटर
- IFFCO चौक: ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाला एस्केलेटर
- मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम: ग्राउंड लेवल से कॉनकोर्स तक जाने वाला एस्केलेटर
ADVISORY
To ensure enhanced safety and smoother movement, major overhauling work is being carried out on selected escalators at the following Yellow Line stations:
* Arjan Garh (Concourse to Platform)
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 6, 2026
* Guru Dronacharya (Ground to Concourse)
* Sikanderpur (Ground to Concourse)…
DMRC ने यात्रियों को दी सलाह
DMRC ने साफ तौर पर कहा है कि यह रूटीन मेंटेनेंस का हिस्सा है, जिसके चलते भविष्य में यात्रियों को सुरक्षित और बेहतर यात्रा की सुविधा मिल सकें।
अगर कोई यात्री इन 6 स्टेशनों पर यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो ऐसे में उन्हें घर से थोड़ा एक्स्ट्रा समय निकालकर चलने की जरूरत है। जिन एस्केलेटर की मरम्मत चल रही है, उनके बजाय उपलब्ध लिफ्ट का इस्तेमाल करना जरूरी है, ताकि सफर के दौरान किसी भी यात्री को परेशानी का सामना करना न पड़े।
दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, मरम्मत का काम पूरा हो जाने के बाद सभी एस्केलेटर सामान्य तौर पर काम करने लगेंगे। DMRC ने यात्रियों से सहयोग करने और स्टेशन स्टाफ के निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया है। येलो लाइन दिल्ली और गुरुग्राम के बीच रोजाना सफर करने वाले लाखों यात्रियों के लिए एक मुख्य ट्रांजिट रूट है, इसे ध्यान में रखते हुए DMRC ने यात्रियों से मेट्रो की ताजा जानकारी जुटाने का अनुरोध किया है।