world-news

DA Hike: 8वें वेतन आयोग की मीटिंग में DA बढ़ाने पर होगा फैसला, जानें कितना बढ़ेगा महंगाई भत्ता, केंद्रीय कर्मचारी क्यों कर रहे जल्द बढ़ोतरी की मांग

September 26, 2026

DA Hike: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अक्टूबर का महीना अच्छी खबर दे सकता है। 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की बेंगलुरु में 7 और 8 अक्टूबर को मीटिंग होगी। इसके बाद 22 और 23 अक्टूबर को मुंबई में भी मीटिंग (8th Pay Commission Meeting) रखी गई है। इनमें कर्मचारी संगठन अपनी मांग और सुझाव रख सकेंगे। इन मीटिंग में DA बढ़ाने (DA Hike) का फैसला होने की उम्मीद है। मुंबई की मीटिंग के लिए आवेदन या जवाब जमा करने की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।

DA पर भी हो सकता है फैसला

अक्टूबर में महंगाई भत्ता यानी DA को लेकर भी फैसला आने की उम्मीद है। सरकार नवरात्रि के दौरान DA बढ़ाने का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट में इस बार 3 फीसदी तक बढ़ोतरी की बात कही जा रही है। ऐसा हुआ तो DA 60 फीसदी से बढ़कर 63 फीसदी हो सकता है।

4 फीसदी बढ़ोतरी की भी चर्चा

da hike news

जुलाई के आंकड़ों के बाद AICPI-IW 153.20 पॉइंट तक पहुंचने की बात कही गई है। इसके आधार पर इस बार DA में 4 फीसदी तक बढ़ोतरी (4 Percent DA Hike) का अनुमान भी लगाया जा रहा है। ऐसा होने पर कर्मचारियों का DA 64 फीसदी हो सकता है। इससे पहले सरकार ने DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी और इसे 58 से बढ़ाकर 60 फीसदी किया था।

8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट कब आएगी ?

केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को अपनी रिपोर्ट देने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इस हिसाब से रिपोर्ट मई-जून 2027 के आसपास आने की उम्मीद है। अभी अलग-अलग राज्यों में कर्मचारियों, पेंशनर्स और संगठनों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SIR विवाद के बाद चुनाव आयोग की मीटिंग में बड़े फैसले, नाम कटा है तो जु़ड़वाने के लिए करें अप्लाई, घर-घर जाकर डॉक्यूमेंट्स लेंगे अधिकारी

कर्मचारी क्यों कर रहे जल्द DA बढ़ाने की मांग

कर्मचारी संगठनों ने सरकार से अगली DA और DR किस्त का ऐलान जल्द करने की मांग की है। 24 सितंबर को दिए गए लेटर में कहा गया कि घर, पढ़ाई और यात्रा जैसे खर्च लगातार सामने हैं। त्योहारों का सीजन भी शुरू हो रहा है, जिससे खर्च और बढ़ेगा। ऐसे में कर्मचारी चाहते हैं कि बढ़े हुए DA का फैसला जल्द हो, ताकि उन्हें फायदा मिल सके।

लेखक