world-news

क्या ब्रेंडन मैकुलम बनेंगे CSK के हेड कोच? CEO ने बताया फ्रेंचाइजी का फ्यूचर प्लान, हार्दिक के ट्रेड पर कही बड़ी बात

August 11, 2026

क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Aug 11, 2026, 10:31 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या को लेने की अटकलों को खारिज कर दिया है। कहा है कि संभावित ट्रेड पर फैसला तभी लिया जाएगा, जब फ्रेंचाइजी अगले IPL सीजन से पहले नया हेड कोच अपॉइंट कर लेगी। फ्लेमिंग के साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद सीएसके उनके उत्तराधिकारी की तलाश कर रही है।

Image

ब्रेंडन मैकुलम बन सकते हैं CSK के नए हेड कोच। फोटो- IPL

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या के चेन्नई में ट्रेड होने की खबरों पर विराम लगता दिख रहा है। मुंबई इंडियंस के बाद अब चेन्नई सुपर किंग्स ने हार्दिक पांड्या को लेने की अटकलों को खारिज कर दिया है। चेन्नई ने अभी तक भारत के इस ऑलराउंडर के लिए किसी डील पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। इसके उलट सीएसके के सीईओ ने फ्यूचर प्लान बताते हुए कहा कि वह फ्रेंचाइजी पहले हेड कोच की तलाश में है। ऐसे में ब्रेंडन मैकुलम का नाम चर्चा में आ गया है।

क्रिकबज के मुताबिक, CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने कहा कि फ्रेंचाइजी ने नए कोच के आने तक नए खिलाड़ियों पर बात नहीं की है। विश्वनाथन ने कहा, हमने अभी इस पर सोचना शुरू नहीं किया है। सबसे पहले, हमारे पास एक कोच होगा। हमें कई इंटरेस्टेड कैंडिडेट्स के कॉल आए हैं। हम बैठकर फाइनल करेंगे।

धोनी और गायकवाड़ से होगी बातचीत

विश्वनाथन और फुल-टाइम डायरेक्टर रूपा गुरुनाथ के MS धोनी और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ से सलाह-मशविरा करने के बाद नए कोच पर फैसला करने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि फ्रेंचाइजी विदेशी कोच रखने के पक्ष में है। इसलिए, पांड्या पर कोई भी चर्चा CSK के कोचिंग स्ट्रक्चर तय करने के बाद ही होने की उम्मीद है। अगर तब तक ऑलराउंडर ट्रेड के लिए उपलब्ध रहता है, तो उसका नाम बातचीत में आ सकता है।

ब्रेंडन मैकुलम ने खींचा ध्यान

वहीं, फ्लेमिंग के उत्तराधिकारी के रूप में न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम को देखा जा रहा है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैकुलम और सीएसके के बीच गहरा कनेक्शन होने के चलते वह सीएसके के हेड कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। मैकुलम CSK में फ्लेमिंग के अंडर खेले थे और दोनों के बीच उनके खेल करियर से कहीं ज्यादा करीबी रिश्ता रहा है। उनके हालिया इंग्लैंड कनेक्शन ने अटकलों को और हवा दी है। मैकुलम के रेड-बॉल पोजीशन छोड़ने के बाद फ्लेमिंग ने इंग्लैंड की टेस्ट टीम की कमान संभाली है, जबकि मैकुलम इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीमों की देखरेख करते रहेंगे।

इसलिए ऐसी बातें हो रही हैं कि मैकुलम उलटी दिशा में जा सकते हैं और CSK में फ्लेमिंग की जगह ले सकते हैं। खासकर ऐसे संकेतों के बीच कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड सही समय पर कोचों को IPL असाइनमेंट लेने की इजाजत दे सकता है।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article