world-news

Court News : अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई मौत का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

October 24, 2026

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता अनुष्का चक्रवर्ती की हजारीबाग में हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मामला झारखंड हाईकोर्ट में पहुंचा है. मृतका के भाई देवजीत चक्रवर्ती की ओर से इस मामले में हाईकोर्ट में एक क्रिमिनल रिट याचिका दायर की है. उनकी ओर से इस  पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की गई है. इस मामले की जल्द सुनवाई का आग्रह हाईकोर्ट में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें...

अधिकार विहीन VC दिनेश सिंह ने राज्यपाल की अनुमति के बिना इंस्पेक्शन कमेटी बनायी
Jharkhand News :  टेंडर मैनेज की शिकायत के बाद इंजीनियर ने बैक डेट से वर्क ऑर्डर जारी किया

यहां बता दें कि अनुष्का चक्रवर्ती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में उनके पिता सुनील कुमार चक्रवर्ती ने अपने दामाद रुद्र राणा और उसके माता-पिता पर कथित तौर पर दहेज के लिए बेटी को मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका देने का गंभीर आरोप लगाया है. इस बाबत उन्होंने बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. 


बताया जाता है कि अनुष्का के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है. अन्य पहलू पर भी जांच की जा रही है. पंखे से लटकते शव को उतारा गया था. यह घटना हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के गुप्ता कॉम्प्लेक्स की है. यहां फ्लैट नंबर 304 से अनुष्का चक्रवर्ती का शव बरामद किया गया था. 


पिता ने अपने आवेदन में क्या कुछ कहा है

सुनील चक्रवर्ती ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि घटना से कुछ घंटे पहले ही अनुष्का ने फोन कर बताया था कि उनके पति और सास-ससुर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं. इसके बाद रात में परिवार की ओर से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन अनुष्का ने फोन नहीं उठाया. इसके बाद अनुष्का की मां जिमी चक्रवर्ती ने रात करीब 2:40 बजे बेटी को फोन किया था, लेकिन उधर से कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई.

सुबह अनुष्का की मौत की खबर मिलने पर वे आनन-फानन में हजारीबाग पहुंचे. मृतका के पिता ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में पति रुद्र राणा, सास रीना राणा और ससुर दिनेश राणा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि बेटी की मौत सामान्य घटना नहीं है, बल्कि इसके पीछे दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना की आशंका है. तरूण चक्रवर्ती रामगढ़ के रहने वाले हैं. अनुष्का ने तीन साल पहले कुशाग्र रुद्र से प्रेम विवाह किया था. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें