world-news

Compact SUV: टाटा नेक्सन कैमो एडिशन भारत में लॉन्च; जानें कीमत, फीचर और इंजन डिटेल्स - Haribhoomi

August 6, 2026

Compact SUV: टाटा मोटर्स ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन कैमो एडिशन को लॉन्च कर दिया है। यह स्पेशल एडिशन नए कैमो-थीम डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन विकल्पों के साथ आता है।

TATA Nexon Camo Edition

टाटा नेक्सन कैमो एडिशन भारत में लॉन्च

  • Published: 06 Aug 2026, 08:59 PM IST
  • Last Updated: 06 Aug 2026, 08:59 PM IST

Compact SUV: टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में टाटा नेक्सन कैमो एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसे नया कैमो एडिशन आकर्षक एक्सटीरियर, प्रीमियम इंटीरियर और कई नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। यह स्पेशल एडिशन Nexon के Creative और उससे ऊपर के ट्रिम्स पर आधारित है तथा इसे लिमिटेड टाइम में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। गौरतलब है कि टाटा ने पहली बार Nexon को वर्ष 2017 में भारतीय बाजार में उतारा था।

नया एक्सटीरियर लुक
Nexon Camo Edition को अलग पहचान देने के लिए कंपनी ने दो नए एक्सक्लूसिव रंग पेश किए हैं, जिनमें Munnar Mist और Coorg Cloud शामिल हैं। इसके अलावा SUV के फ्रंट फेंडर पर खास Camo बैजिंग दी गई है, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग लुक देती है।

प्रीमियम इंटीरियर और फीचर्स
कैमो एडिशन के केबिन में भी कई नए अपडेट देखने को मिलते हैं। इसमें 12.3 इंच का नया Harman Kardon टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Wireless Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। फ्रंट सीटों के हेडरेस्ट पर भी Camo बैजिंग दी गई है। इसके साथ एक डैशकैम भी मिलता है, जो 360-डिग्री कैमरा सिस्टम के साथ काम करता है।

इसके अलावा SUV में पैनोरमिक सनरूफ, JBL का 9-स्पीकर प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और Nexon के अन्य सभी प्रीमियम फीचर्स पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे।

इंजन और ट्रांसमिशन
TATA Nexon Camo Edition को कुल पांच वेरिएंट्स में उतारा गया है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। यही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन Nexon के CNG मॉडल में भी इस्तेमाल किया जाता है।

ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड AMT और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स शामिल हैं।

पावर आउटपुट
1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120hp की पावर और 170Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन 115hp की पावर और 260Nm का टॉर्क देता है। दूसरी ओर, Nexon का CNG वर्जन 100hp की पावर और 170Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है।

(मंजू कुमारी)