Aug 01, 2026 12:10 am ISTलाइव हिन्दुस्तान
Commonwealth Games 2026 Live: कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने जूडो में दो स्वर्ण और 1 रजत पदक जीत लिए हैं। पहले अस्मिता डे ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उसके आधे घंटे बाद ही हर्ष ने भी इतिहास रचा। अब यामिनी मौर्या ने भारत को रजत पदक दिलाया है। नीरज चोपड़ा 12:45 से ऐक्शन में होंगे।

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 लाइव
Commonwealth Games 2026 Live:कॉमनवेल्थ गेम्स के 9वें दिन भारत ने अब तक जूडो में दो स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीते हैं। पहले अस्मिता डे ने भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। उसके आधे घंटे बाद ही हर्ष ने भी इतिहास रच दिया है। वे भारत के पहले ऐसे पुरुष जुडको बन गए हैं, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज से था, जहां उन्होंने जीत हासिल की और भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। हर्ष के बाद जूडो में ही यामिनी मौर्य को इंग्लैंड की खिलाड़ी से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। महिला -57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यामिनी मौर्या को एसल्या टोपराक (इंग्लैंड) से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा। अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। महिलाओं के 48 किग्रा फाइनल में अस्मिता ने ग्लासगो में जूडो में भारत को पहला पदक दिलाया। उन्होंने सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 'यूको' से हराया था।
भारत के कुल पदकों की संख्या 20 हो गई है। भारत ने अब तक पांच स्वर्ण पदक, 11 रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं और 9वें रैंक पर है।
नीरज चोपड़ा होंगे ऐक्शन में
कॉमनवेल्थ गेम्स का आज 9वां दिन है, जहां भारत को स्वर्ण पदक की उम्मीदे हैं। आज रात 12:45 पर नीरज चोपड़ा फाइनल में ऐक्शन में होंगे। इससे पहले भारत के लिए अस्मिता डे, हर्ष और यामिनी ने भारत के लिए पदक पक्के कर लिए हैं।
अस्मिता डे ने जीता स्वर्ण
अस्मिता डे ने शुक्रवार को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कनाडा की हेइडी क्वाच को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। अस्मिता डे ने बेहद रोमांचक मुकाबले में स्कॉटलैंड की समर शॉ को 'युको' के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया। एक समय हार की कगार पर पहुंच चुकीं अस्मिता ने शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की। इससे पहले अस्मिता ने स्कॉटलैंड की ईवा इविंग को 'इप्पोन' से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। जूडो में 'इप्पोन' को सर्वोच्च स्कोर माना जाता है जिसके मिलते ही मुकाबला समाप्त हो जाता है। 'युको' अपेक्षाकृत कम अंक वाला स्कोर है।
हर्ष सिंह ने भी जीता स्वर्ण पदक
पुरुष 60 किग्रा वर्ग में हर्ष सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो को 'वाजा-आरी' के आधार पर हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने फाइनल में भी सफलता प्राप्त की और स्वर्ण पदक जीता। भारत का कॉमनवेल्थ गेम्स में यह 6वां स्वर्ण पदक है। हर्ष ने क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने के सफर में मलावी के चिकोंडी काथेवेरा को 'इप्पोन' से मात दी और फिर वानुआतु के एलन मोंथुएल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। फाइनल में हर्ष का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज से था, जहां उन्होंने जीत हासिल हुई। और भारत को स्वर्ण पदक मिला। जूडो में 'वाजा-आरी' दूसरा सबसे बड़ा स्कोर होता है, जो खिलाड़ी को मुकाबले में महत्वपूर्ण बढ़त दिलाता है।
यामिनी को रजत पदक से करना पड़ा संतोष
महिला वर्ग में यामिनी मौर्य ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका की डोने ब्रेटेनबाख को 'इप्पोन' से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल में उनका सामना इंग्लैंड की असेल्या टोपराक से था जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले यामिनी ने घाना की फ्रेमा अग्येई को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। यामिनी ने भारत को रजत पदक दिलाया। महिला -57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में यामिनी मौर्या को एसल्या टोपराक (इंग्लैंड) से पेनल्टी शूटआउट में हार का सामना करना पड़ा।
महिला 52 किग्रा वर्ग में श्रद्धा कदुबाल चोपड़े पदक की दौड़ से बाहर हो गईं। रेपेचेज मुकाबले में उन्हें वेल्स की लोला हॉडसन ने युको से हराया। श्रद्धा ने इससे पहले सिएरा लियोन की जेन मासाक्वॉई को इप्पोन से पराजित किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की टिंका ईस्टन के खिलाफ उन्हें हार मिली। पुरुष 66 किग्रा वर्ग में रोहित बसीर मजगुल का सफर भी रेपेचेज में समाप्त हो गया। उन्हें इंग्लैंड के माइकल फ्रायर ने 'युको' के आधार पर हराया। इससे पहले रोहित ने मोजाम्बिक के सैमुअल रिबेरो को मात दी थी, लेकिन क्वार्टर फाइनल में साइप्रस के पेट्रोस क्रिस्टोडुलिडेस से हार गए थे।
