कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो में एक्शन में होंगे. आठ साल बाद वापसी कर रहे नीरज की नजर फिर से गोल्ड मेडल जीतने पर रहेगी.
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद नीरज चोपड़ा आज जैवलिन थ्रो में एक्शन में होंगे. आठ साल बाद वापसी कर रहे नीरज की नजर फिर से गोल्ड मेडल जीतने पर रहेगी.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/07/30/neeraj-chopra-in-commonwealth-games-2026-2026-07-30-10-04-46.jpg)
कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 साल बाद वापसी कर रहे नीरज चोपड़ा Photograph: (ANI)
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत अब तक 15 पदक जीत चुका है, जिसमें 3 गोल्ड, 9 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज शामिल हैं. अब भारतीय फैंस की नजर स्टार जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पर है. सभी को उम्मीद है कि वह एक बार फिर गोल्ड जीतकर देश का गौरव बढ़ाएंगे. बता दें कि नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम एक बार फिर आमने-सामने होंगे. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के मुकाबले पर दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजरें रहेंगी. अगर दोनों क्वालिफिकेशन राउंड पार कर लेते हैं तो फाइनल में एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है. तो आइए जानते हैं कब और कितने बजे से शुरू होगा ये मुकाबला.
8 साल बाद कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी
नीरज चोपड़ा आखिरी बार 2018 के गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में खेले थे. उस समय उन्होंने 86.47 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. लेकिन 2022 के बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में ग्रोइन इंजरी के कारण वह हिस्सा नहीं ले सके थे. अब पूरी तरह फिट होकर नीरज एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स में वापसी कर रहे हैं और उनसे एक बार फिर गोल्ड की उम्मीद की जा रही है.
The last time Neeraj Chopra competed at the Commonwealth Games was in 2018.
86.47m. GOLD 🥇
Now, he's set to compete in his second Commonwealth Games, aiming to create history once again.
One golden chapter written. Time to write the next.
🎥 Credit: Sony #NeerajChopra… pic.twitter.com/kuThLrBQ3c
— myKhel.com (@mykhelcom) July 23, 2026
अरशद नदीम से हो सकती है टक्कर
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जैवलिन थ्रो का मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है. पाकिस्तान के अरशद नदीम भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं. अगर नीरज और अरशद दोनों क्वालिफिकेशन राउंड पार कर लेते हैं, तो फाइनल में दोनों के बीच एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है. दुनिया भर के खेल प्रेमियों की नजर इस संभावित भिड़ंत पर रहेगी.
कब होगा नीरज का मुकाबला?
बता दें कि एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं 27 जुलाई से शुरू हो चुकी हैं और 2 अगस्त तक चलेंगी. पुरुषों के जैवलिन थ्रो का क्वालिफिकेशन राउंड आज यानी 30 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2:55 बजे शुरू होगा. नीरज चोपड़ा के साथ भारत के रोहित यादव और यशवीर सिंह भी इस स्पर्धा में हिस्सा लेंगे. तीनों खिलाड़ी फाइनल में जगह बनाने की कोशिश करेंगे.
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 30, 2026
फाइनल कब खेला जाएगा?
अगर नीरज चोपड़ा और अन्य भारतीय खिलाड़ी क्वालिफिकेशन राउंड पार कर लेते हैं, तो जैवलिन थ्रो का फाइनल 31 जुलाई की रात 12:45 बजे (1 अगस्त) खेला जाएगा. ऐसे में भारतीय फैंस को अपने स्टार खिलाड़ी का मुकाबला देखने के लिए देर रात तक इंतजार करना होगा.
नीरज चोपड़ा का पूरा शेड्यूल
पुरुष जैवलिन थ्रो क्वालिफिकेशन
तारीख - 30 जुलाई (गुरुवार)
समय - दोपहर 2:55 बजे (भारतीय समयानुसार)
पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल (क्वालिफाई करने पर)
तारीख: 31 जुलाई (1 अगस्त की शुरुआत)
समय: रात 12:45 बजे (भारतीय समयानुसार)
भारत में कहां देखें लाइव मुकाबला?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सीधा प्रसारण भारत में Sony Sports Network पर किया जाएगा. वहीं जैवलिन थ्रो समेत सभी एथलेटिक्स मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
गोल्ड जीतने के सबसे बड़े दावेदार
नीरज चोपड़ा इस बार भी गोल्ड मेडल के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90.23 मीटर है, जो उन्होंने दोहा डायमंड लीग में बनाया था. 90 मीटर का आंकड़ा पार करने वाले नीरज शानदार फॉर्म में हैं. अगर वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराने में सफल रहते हैं, तो भारत की झोली में एक और गोल्ड मेडल आ सकता है.
यह भी पढ़ें- CWG 2026 Day 8 Schedule: आज कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत किन-किन इवेंट्स में लेगा हिस्सा? यहां देखिए पूरा शेड्यूल