entertainment

Cocktail 2 OTT Release: ओटीटी पर रिलीज होने वाली है रोमांटिक फिल्म 'कॉकटेल 2', कब और कहां देखें ये मूवी?

July 21, 2026

Time Published: Tuesday, July 21, 2026, 16:30 [IST]

Cocktail 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर, एक्ट्रेस कृति सेनन और रश्‍म‍िका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। फिलहाल ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। होमी अदजानिया के डायरेक्‍शन में बनी ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट मूवी 'कॉकटेल' का स्‍पीरिचुअल सीक्‍वल है लेकिन दर्शकों को ये नई फिल्‍म पिछली की तुलना में कुछ ज्यादा पसंद नहीं आई।

ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है 'कॉकटेल 2'
फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो अब ओटीटी पर स्ट्रीम होने की तैयारी कर रही है। फिल्‍म में कृति सेनन के सुपर ग्‍लैमरस अवतार ने खूब चर्चा बटोरी थी। ऐसे में अगर आप इस फिल्म को थिएटर में देखने से चूंक गए थे तो अब घर बैठे ओटीटी पर इसका मजा ले सकते हैं।

Cocktail 2 OTT Release

'कॉकटेल 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

-'कॉकटेल 2' मूवी की कहानी लव रंजन और तरुण जैन ने मिलकर लिखी है। फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं कर पाई साबित और ऐसे में इसने देश में 95.20 करोड़ रुपए का नेट कलेक्‍शन किया है। फिल्म ने वर्ल्‍डवाइड 147.42 रुपए करोड़ का ग्रॉस बिजनेस किया है। आपको बता दें कि फिल्म का कुल बजट 110 करोड़ रुपए था।

-दर्शकों और समीक्षकों के अनुसार सबको फिल्‍म में उस इमोशन की कमी दिखी, जिसने 14 साल पहले रिलीज हुई 'कॉकटेल' मूवी को यादगार बनाया था। हालांकि 'कॉकटेल 2' में खूबसरत लोकेशंस और शानदार सॉन्ग्स ने इसे एक बार देखने लायक तो बनाया है।

'कॉकटेल 2' को ओटीटी पर कब और कहां देखें?

'कॉकटेल 2' को थिएटर्स में रिलीज करते समय ही ये बताया दिया गया था कि इसके डिजिटल स्‍ट्रीमिंग राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) के पास हैं। अब जब सिनेमाघरों में फिल्‍म का सफर खत्‍म हो गया है, तो कहा जा रहा है कि ये फिल्‍म आगामी 14 अगस्त 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि मेकर्स या ओटीटी प्‍लेटफॉर्म की तरफ से इसकी आध‍िकारिक घोषणा नहीं हुई है। अगर ऐसा होता है तो लोग स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर घर बैठकर इस मूवी का मजा ले सकेंगे।

क्या है फिल्म 'कॉकटेल 2' की कहानी?

-फिल्‍म की कहानी सबसे पहले दीया (रश्मिका मंदाना) और कुणाल (शाहिद कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो स्कूल के दिनों से चाइल्डहुड लवर्स हैं। दोनों 16 साल से एक-दूसरे के साथ हैं और लिव-इन में रहते हैं। वक्‍त के साथ दोनों को अपने रिश्ते में जोश कम होता दिखता है। दीया को लगता है कि कुणाल उसे चीट कर सकता है। बस यही एक शक, उनके रिश्‍ते में नया मोड़ लेकर आती है। दोनों अपने रिश्‍तों में नया रंग भरने के लिए छुट्टी मनाने सिसिली पहुंचते हैं लेकिन यहां कहानी में ट्व‍िस्‍ट आ जाता है।

-सिसिली में दीया को उसकी स्कूल फ्रेंड एली (कृति सेनन) मिलती है। वह नए जमाने की बिंदास, बेफिक्र और ग्‍लैमरस लड़की है। बचपन की दो सहेलियां मिलती हैं, तो एक नया सफर दोबारा शुरू होता है। दीया मजाक-मजाक में अपने मन का शक दूर करने के लिए एली से कहती है कि वह कुणाल के साथ फ्लर्ट करे। दीया को बस कुणाल की लॉयल्टी परखनी है लेकिन हालात तब बदल जाते हैं, जब एली को सच में कुणाल से प्यार हो जाता है।

-इस बीच दीया और कुणाल शादी करने का ऐलान कर देते हैं। अब ये तिकड़ी और इनका प्‍यार, दोस्‍ती, कंफ्यूजन, जलन और इनसिक्योरिटीज, कहानी को क्‍या रंग देती है, ये जानने के लिए आपको फिल्‍म देखनी होगी। खूबसूरत लोकेशन्स, अच्‍छे गानों और हल्के-फुल्के रोमांटिक-कॉमेडी-ड्रामा से सजी ये ग्लैमरस फिल्म आपके दिल में नहीं उतरेगी लेकिन बोर भी नहीं करेगी।