world-news

CO Ashok Kumar Singh कौन हैं? मूंछों पर ताव देकर Akhilesh Yadav को चैलेंज, कभी गौ तस्करों पर कसा था शिकंजा

September 2, 2026

Time Updated: Wednesday, September 2, 2026, 16:49 [IST]

Mainpuri CO Ashok Kumar Singh Video Viral: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी दल अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। विपक्षी दल समाजवादी पार्टी(सपा) लगातार संवाद के जरिए जिले से जिले को साध रहे हैं। इसी कड़ी में, अखिलेश यादव को चैलेंज देते हुए, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का वीडियो सामने आया है।

वीडियो में वह कुछ लोगों को मूंछों पर ताव देकर बोल रहे हैं कि जाओ अखिलेश को बता देना। वीडियो सोशल मीडिया में तहलका मचा रहा है। लोगों के मन में ज्ज्ञासा पैदा हो रही है कि आखिर कौन है ये CO? क्यों दे डाली चुनौती? आइए विस्तार से जानते हैं....

who-is-mainpuri-co-ashok-kumar-singh

Who Is CO Ashok Kumar Singh: कौन हैं सीओ अशोक कुमार सिंह?

अशोक कुमार सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा यानी PPS कैडर के अधिकारी हैं। जानकारी के मुताबिक, वह हाल ही में इंस्पेक्टर पद से प्रमोट होकर क्षेत्राधिकारी बने हैं। मौजूदा समय में उनकी तैनाती मैनपुरी के सीओ सिटी के पद पर है। यूपी पुलिस के आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, अशोक कुमार सिंह की मैनपुरी में तैनाती 4 जून 2026 को हुए बड़े PPS तबादले के दौरान हुई थी। रिकॉर्ड में उनके सामने DSP, Mainpuri, 04/06/2026 दर्ज है। इससे पहले वह औरैया में तैनात थे। यानी मैनपुरी की मौजूदा पोस्टिंग से पहले अशोक कुमार सिंह का पुलिसिंग का अनुभव औरैया जिले में भी रहा है। इसी कार्यकाल के दौरान गौ तस्करी से जुड़े एक मामले में उनकी भूमिका चर्चा में आई थी।

औरैया में 11 गोवंश की तस्करी का मामला

औरैया में तैनाती के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर गौ तस्करी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। उमरैन चौकी क्षेत्र में पुलिस ने कथित तौर पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 11 गोवंश बरामद किए थे। मामले में पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई के दौरान तत्कालीन सीओ बिधूना अशोक कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद थे। यही वजह है कि अशोक कुमार सिंह की पहचान औरैया में सख्त पुलिसिंग वाले अधिकारी के तौर पर भी चर्चा में रही।

मैनपुरी में वायरल वीडियो ने फिर चर्चा में ला दिया

अब मैनपुरी में सामने आए वीडियो ने अशोक कुमार सिंह को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है। वीडियो में उनका आत्मविश्वास भरा अंदाज और मूंछों पर ताव देने का दृश्य सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

वीडियो में अखिलेश यादव का नाम लिए जाने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। वीडियो में अधिकारी को यह कहते सुना जा सकता है कि बना लो वीडियो... वायरल कर देना, अखिलेश यादव को दे देना। इसके बाद वह अपनी मूंछों पर ताव देते नजर आते हैं। अधिकारी के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया।

CO Ashok Kumar Singh ने क्या कहा?

30 अगस्त 2026 को शाम सात बजे थाना अलाउ क्षेत्र के अघार गांव में एक हेल्पर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ड्राइवर घायल हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV के आधार पर, मुख्य आरोपी मोहित यादव को गिरफ्तार किया गया था, जो उसी गांव का था। घायल की तहरीर पर FIR लिखा गया था। घायल ड्राइवर ने भी शूटर यादव की पहचान की थी। इसी दौरान, उसी गांव के दो प्रधानों की रंजिश चल रही है। इसी दौरान एक प्रधान ने पूरा प्रोपेगेंडा रचा गया। मुझे एक जाति विशेष का बताकर कार्रवाई में बाधा डाली गई। तभी कहा गया कि वीडियो अखिलेश यादव को भेजेंगे। इसके जवाब में मैंने कहा कि उससे भी वीडियो भेज सकते हो तो भेजो। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि हमने निष्पक्ष कार्रवाई की है।