बजट में CNG माइलेज के साथ चाहिए सनरूफ का मजा? Tata Punch, Hyundai Exter से लेकर Maruti Brezza तक, देखें भारत की सबसे सस्ती सनरूफ वाली CNG कारों की लिस्ट.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 28 Aug 2026 05:47 PM (IST)
इन दिनों भारत में लोग ऐसी कार पसंद कर रहे हैं. जिसमें सनरूफ और साथ ही शानदार माइलेज भी है. इस लिए आज हम इस खबर में आपको कुछ ऐसे CNG गाड़ियों के बारें में बताएंगे जो कि, बेहरतीन माइलेज के साथ आपको सनरूफ भी मिलेगी. अगर आप भी कम खर्च में लग्जरी फील चाहते हैं तो बाजार में कई बेहतरीन सीएनजी ऑप्शंस मौजूद हैं. चलिए डालतें हैं सभी पर एक नजर.
1/8

आपको बता दें कि, इन दिनों हुंडई एक्सटर सनरूफ के साथ आने वाली सबसे लोकप्रिय और बजट-फ्रेंडली सीएनजी कारों में से एक है. इसका कॉम्पैक्ट एसयूवी वाला लुक और हाई-टेक केबिन युवाओं को काफी आकर्षित करता है. इसमें मिलने वाली वॉयस-असिस्टेड सनरूफ न सिर्फ कार के इंटीरियर को प्रीमियम बनाती है बल्कि इसका डुअल-सिलेंडर सीएनजी सेटअप आपको बूट स्पेस से भी समझौता नहीं करने देता.
2/8

जबकि इसके अलावा टाटा पंच सीएनजी उन लोगों के लिए एक परफेक्ट गाड़ी है जो सेफ्टी के साथ-साथ फीचर्स भी चाहते हैं. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली इस माइक्रो एसयूवी में कंपनी ने सनरूफ का ऑप्शन दिया है. जो इसके केबिन को काफी हवादार और बड़ा महसूस कराता है. टाटा की ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी की वजह से इसमें सीएनजी सिलेंडर लगने के बाद भी डिग्गी में सामान रखने की काफी जगह मिल जाती है.
3/8

वहीं, टाटा अलट्रोज़ सीएनजी देश की पहली ऐसी हैचबैक कार बनी थी जिसमें सीएनजी के साथ सनरूफ का कॉम्बिनेशन पेश किया गया था. इसका 1.2-लीटर बाय-फ्यूल इंजन काफी स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है और हाइवे पर कमाल का माइलेज निकालता है.
4/8

आपको बता दें कि, मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी उन ग्राहकों की पहली पसंद है जो एक बड़ी और भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी ढूंढ रहे हैं. मारुति ने अपने जेडएक्सआई वेरिएंट में सीएनजी के साथ इलेक्ट्रिक सनरूफ का बेहतरीन कॉम्बिनेशन दिया है. इसका पावरफुल इंजन और मारुति का किफायती मेंटेनेंस इसे रोजाना के सफर के लिए बेहद व्यावहारिक और पॉकेट-फ्रेंडली विकल्प बना देता है.
5/8

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स सीएनजी अपने कूपे-एसयूवी वाले स्पोर्टी लुक्स के कारण बाजार में खूब तहलका मचा रही है. हालांकि इसके लोअर सीएनजी वेरिएंट्स में सनरूफ नहीं मिलती लेकिन इसके टॉप ट्रिम्स और मॉडर्न फीचर्स इसे काफी प्रीमियम टच देते हैं. इसका सीएनजी माइलेज सेगमेंट में काफी जबरदस्त है, जिससे लंबी दूरी का सफर भी काफी सस्ता और आरामदायक हो जाता है.
6/8

बता दें कि, सीएनजी कार में सनरूफ होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको माइलेज की बचत के साथ-साथ एक प्रीमियम कार चलाने का अहसास भी मिलता है. वीकेंड पर फैमिली के साथ घूमने निकलते वक्त कार का सनरूफ खोलकर राइड का मजा ही अलग होता है. इसके अलावा, मॉडर्न डुअल-सिलेंडर टेक्नोलॉजी ने सीएनजी गाड़ियों में सामान रखने की पुरानी समस्या को भी पूरी तरह खत्म कर दिया है.
7/8

बजट की बात करें तो सनरूफ वाली इन सीएनजी कारों की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8 लाख रुपये से शुरू होकर 11-12 लाख रुपये तक जाती है. नॉर्मल वेरिएंट्स के मुकाबले सनरूफ वाले मॉडल्स थोड़े महंगे जरूर होते हैं लेकिन मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स और रोजाना पेट्रोल के पैसों की होने वाली बचत इस कीमत को पूरी तरह से वसूल कर देती है.
8/8

अगर आप अपने लिए एक फीचर-लोडेड सीएनजी कार प्लान कर रहे हैं तो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही मॉडल का चुनाव करें. शोरूम जाकर कार की टेस्ट ड्राइव लें और सनरूफ के साथ-साथ उसके बूट स्पेस को भी अच्छे से चेक कर लें. जो गाड़ी आपकी ड्राइविंग और बजट में बिल्कुल फिट बैठे, उसे तुरंत बुक करें और अपनी ड्रीम कार घर लाएं.
Published at : 28 Aug 2026 05:47 PM (IST)