यूपी में डॉक्टर के बेटे ने बाइक सवार को रौंदा: पत्नी के सामने पति की तड़पकर मौत, 100 की स्पीड में खाई में गई कार - Pilibhit News
July 30, 2026
पीलीभीत9 घंटे पहले
कॉपी लिंक
पीलीभीत में सीएमएस के बेटे ने कार से बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद दिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों पति को मृत घोषित कर दिया। पत्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. एसपी सिंह के बेटे को हिरासत में ले लिया है। घटना जहानाबाद थाना क्षेत्र में सियाबाड़ी पट्टी के पास गुरुवार शाम 4 बजे हुआ।
बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कार खाई में गिर गई।
पढ़िए पूरा मामला…
मीरापुर पट्टी में रहने वाले ओंकार सिंह अपनी पत्नी लवली देवी के साथ गुरुवार शाम 4 बजे बाइक से पीलीभीत जा रहे थे। जहानाबाद रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। वहीं बाइक सवार पति-पत्नी सड़क पर गिरने से गंभीर घायल हो गए।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने ओंकार सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, जिला अस्पताल में लवली देवी की हालत गंभीर बनी है।
एमबीबीएस की पढ़ाई छोड़कर घर लौट आया था
पुलिस की जांच में पता चला है कि कार पीलीभीत मेडिकल कॉलेज से जुड़े पुरुष अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी सिंह की है। कार सीएमएस का बेटा निर्भय सिंह (30) चला रहा था। निर्भय पहले राजस्थान के एक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन, बीच में पढ़ाई छोड़कर वापस आ गया था।
सड़क हादसे में घायल लवली देवी को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जहानाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह ने बताया- ओंकार सिंह के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक के घरवालों की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।
-------------------------
ये खबर भी पढ़िए-
लड़की के सिर-पेट पर गोली मारकर लड़के ने जान दी, मेरठ में 10 दिन पहले जेल से छूटा था
मेरठ में बुधवार शाम एकतरफा प्यार में एक लड़के ने लड़की को तीन गोलियां मारीं, फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। लड़के के सीने में गोली लगी, जबकि लड़की के सिर में एक और दो गोली पेट में लगीं। पढ़े पूरी खबर…
.
खबरें और भी हैं...
बात खरी है
IAS साहब ने सेट किया भाभीजी का करियर: दिल्ली में अखिलेश, सपा में बढ़ रहा क्लेश; बागी अफसर के तेवर जल्द ठंडे पड़ेंगे1:53
कॉपी लिंक
शेयर
सिपाही ने 10-साल की बच्ची से रेप कर हत्या की: गोरखपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा; यहीं से किडनैप कर श्मशान ले गया था
0:57
कॉपी लिंक
शेयर
सीने पर दूसरे का टैटू देख गर्लफ्रेंड को 3-गोलियां मारीं: मेरठ में खुद भी सुसाइड किया; छात्रा की हालत नाजुक, सिर में गोली फंसी
0:39
कॉपी लिंक
शेयर
मौलाना ने खुद को जिंदा जलाया, बोला-पत्नी टॉर्चर करती है: बरेली में आग का गोला बनकर सड़क पर भागा, पत्नी चीखते हुए पीछे दौड़ी, VIDEO