world-news

CM Yogi Adityanath Statement: सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- जहां महिलाओं का अपमान होता है, वह स्थान नरक के समान

October 11, 2026

CM Yogi Adityanath Statement: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बलरामपुर (Balrampur) में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने महिला सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान दिया। 

उन्होंने कहा कि जिस समाज में महिलाओं का आदर और सम्मान किया जाता है, वहां देवताओं का वास होता है। वहीं, जहां महिलाओं का अपमान और उनके साथ दुर्व्यवहार होता है, वह स्थान नरक के समान हो जाता है।

उनका यह बयान उस समय सामने आया है, जब दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों से सख्ती बरती गई। जिसे दुनियाभर के मीडिया संस्थानों ने गलत बताया है।

#WATCH | Balrampur: Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath said, "…where women are revered, deities themselves choose to reside. A place where women are insulted or treated with disrespect becomes akin to hell. A society that fails to honour and cherish the power of women… https://t.co/ZwMgAytgLApic.twitter.com/i6c747achD

— ANI (@ANI) October 11, 2026

नारी शक्ति के बिना समाज का विकास अधूरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी समाज महिलाओं की शक्ति का सम्मान किए बिना विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल नहीं कर सकता। 

महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

महिला सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि बेटियों, बहनों और सभी महिलाओं की सुरक्षा (Women Safety) सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। 

उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान (Mission Shakti Campaign) का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण (Women Empowerment) के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

CM की आमजन से महिला सम्मान की अपील

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने वाला समाज ही वास्तविक प्रगति कर सकता है। 

उन्होंने लोगों से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें: Former IAS IFS Officers Open Letter: चुनाव आयोग के समर्थन में 124 पूर्व आईएएस-आईएफएस अफसरों का खुला पत्र, SIR का किया बचाव, चुनावी धांधली के आरोपों पर उठाए सवाल