Updated On: Jul 21, 2026 | 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
Maharashtra Kisan Karj Mafi: महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी राहत! मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्जमाफी की पहली सूची जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। जानिए किसे मिलेगा इस योजना का लाभ।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)
विस्तार
Maharashtra Farmers Loan Waiver First List: महाराष्ट्र में पिछले लंबे समय से कर्ज से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे लाखों अन्नदाता किसानों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने किसान कर्जमाफी योजना को धरातल पर उतारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कर्जमाफी प्रक्रिया से जुड़ी एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि योजना के तहत पात्र पाए गए किसानों की पहली आधिकारिक सूची बुधवार को जारी कर दी जाएगी।
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद से राज्य के प्रशासनिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है, वहीं दूसरी ओर कर्ज के बोझ तले दबे किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले कई दिनों से कर्जमाफी के अमल और इसकी प्रक्रिया को लेकर जो अनिश्चितता और भ्रम का माहौल बना हुआ था, वह अब पूरी तरह से खत्म हो गया है।
किसाना कर्जमाफी: 22 जुलाई को जारी होगी पहली सूची
मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसान कर्जमाफी की प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों की पहली सूची को बुधवार, 22 जुलाई को आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया जाएगा। बाबासाहेब पाटिल द्वारा इस संदर्भ में आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पूरी की जा रही हैं, जिससे इस प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
माजी उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार यांच्या जयंतीचे औचित्य साधून शेतकरी कर्जमाफीची पहिली यादी उद्या जाहीर व्हावी, यासाठी विशेष प्रयत्न सुरु आहेत. पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार इनकी जयंती के अवसर पर किसानों की कर्जमाफी की पहली सूची कल जारी हो, इसके लिए विशेष प्रयास… pic.twitter.com/BRknxHiIGh — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 21, 2026
अजित पवार की जयंती पर विशेष तोहफा
इस घोषणा को सार्वजनिक करने के लिए एक विशेष अवसर का संदर्भ भी चुना गया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजित पवार की जयंती के अवसर पर पात्र लाभार्थियों की यह पहली सूची जारी की जा रही है। शासन की इस तत्परता से 30 जुलाई से पूर्व कर्जमाफी की प्रक्रिया शुरू होने के कयासों पर अब मुहर लग गई है।
यह भी पढ़ें:- उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर क्या बोले सीएम फडणवीस
मीडिया से बात करते समय मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नीट विवाद को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में दिल्ली समेत देश के अन्य जगहों पर हो रहे आंदोलन पर भी टिप्प्णी की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार सभी को है। लेकिन आंदोलन करते समय संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ-साथ जिम्मेदारियों का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
