world-news

CM विजय और संगीता का नहीं होगा तलाक, पत्नी ने वापस लिया केस

August 7, 2026

CM विजय और संगीता का नहीं होगा तलाक, पत्नी ने वापस लिया केस

थलपति विजय और संगीता Image Credit source: विजय फोटो@PTI

Thalapathy Vijay And Sangeetha Divorce Case: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पत्नी संगीता के साथ उनका तलाक का मामला चल रहा था. संगीता ने शादी खत्म करने के लिए कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी. हालांकि, अब खबर है उन्होंने वो याचिका वापस ले ली है, जिसके बाद चेंगलपट्टू कोर्ट ने इस मामले को बंद कर दिया है.

बता दें कि तलाक के लिए याचिका पिछले साल दिसंबर में दायर की गई थी. वहीं लगभग 8 महीने के बाद याचिका वापस ले ले गई है. दोनों की शादी साल 1999 में हुई थी. शादी के लगभग 27 साल के बाद दोनों का रिश्ता खत्म होने के कगार पर था. पर अब संगीता ने अपनी याचिका वापस ले ली है. पिछले साल जब संगीता ने दोनों के बीच मतभेद का हवाले देते हुए तलाक की अर्जी दी थी, उस समय भी ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था.

दो बच्चों के माता-पिता हैं विजय और संगीता

बता दें कि संगीता और विजय दो बच्चों के माता-पिता हैं. उनका एक बेटा है, जिनका नाम जेसन संजय है. वो 25 साल के हैं और बतौर डायरेक्टर काम करते हैं. वहीं उनकी एक बेटी है, जिनका नाम है दिव्या है. वो लगभग 20 साल की हैं.

एक्टिंग छोड़ मुख्यमंत्री बने विजय

थलपति विजय ने इसी साल राजनीति की दुनिया में कदम रखा. वो अपनी पार्टी TVK से चुनावी मैदान में उतरे और पहली बार में ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए. उन्होंने मई के महीने में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. पॉलिटिक्स में आने की वजह से विजय अपना एक्टिंग करियर छोड़ चुके हैं. अब वो फिल्मों में नजर नहीं आएंगे. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से काफी पहले ही उन्होंने एक्टिंग से संन्यास का ऐलान कर दिया था.

ये भी पढ़ें-

3 साल तक अटकी रही अक्षय-रवीना की ये फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हश्र

‘धुरंधर’ की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, आर. माधवन का खुलासा

23 जुलाई 2026 को रिलीज हुई ‘जन नेता’ (जन नायगन) विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है. सैकनिल्क की मानें तो वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. अब विजय किसी भी फिल्म में नहीं दिखेंगे.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button